23 मई 2012
मतदान का निशान दिखाओ, भरपूर छूट पाओ!
04 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में ईद, दीपावली और होली जैसे त्योहार में कंपनियां अपने उत्पाद खरीदने के लिये उपभोक्ताओं को दाम में कमी और छूट की रियायत देती हैं; लेकिन देश के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मतदान करनेवालों को होटल, रेस्टोरेंट, कॉलेज और अस्पतालों में छूट मिल रही है।

मतदाताओं को छूट देने में वॉटर पार्क और क्लब भी शामिल हो गये हैं। आमतौर पर अस्पताल अब तक इन चीजों से दूर रहा करते थे, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इसमें वह भी शामिल दिखायी दे रहे हैं। बाजारवाद का यह नया रूप सामने आता दिखायी दे रहा है।

निर्वाचन आयोग के मतदाताओं को उत्साहित करने और वोट देने की प्रेरणा देते कुछ होर्डिंग्स अचानक रुककर उसे पढ़ने पर मजबूर कर देते हैं। आगामी आठ फरवरी को मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिये 65 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनायी जायेगी।

निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, राजनीतिक दल उदास!


मकसद मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है। विधानसभा के पिछले चुनाव में निराशाजनक रूप से मतदान का प्रतिशत 46 था। पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में हुए भारी मतदान से प्रभावित लोग मानकर चल रहे हैं कि बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं के सामने आने से मतदान का प्रतिशत पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा।

लखनऊ जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 50 लाख नये मतदाता सामने आये हैं। इनमें अधिकतर युवा है जो पहली बार मतदान करेंगे।

आनंदी वॉटर पार्क में मतदान करने वालों को 60 प्रतिशत छूट की घोषणा की गयी है। वॉटर पार्क के निदेशक विकी तलवार का कहना है कि मतदान के लिए प्रोत्साहन करने के वास्ते स्कूली बच्चों को फॉर्म दिये गये हैं और मतदाताओं से घोषणापत्र भरवाये जा रहे हैं। मतदान कर घोषणापत्र के साका वॉटर पार्क में आने वालों को पूरे फरवरी महीने तक साठ प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

तलवार ने कहा कि स्कूलों में दिये गये घोषणापत्र में जो बच्चा सबसे ज्यादा फॉर्म भरवायेगा उसे वॉटर पार्क के स्थापना के दिन आगामी 29 अप्रैल को सम्मानित किया जायेगा।

राजधानी लखनऊ के सरदार भगत सिंह कॉलेज ने मतदान करनेवाले छात्रों को कम्प्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स मुफ्त कराने की घोषणा की है। कॉलेज के उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया का कहना है कि यह युवाओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिये है। ब्लू लाउंज रेस्टोरेंट मतदान के दिन 19 फरवरी को मतदान का निशान दिखाने पर दस प्रतिशत की छूट देगा। इसी तरह स्कॉर्पियो क्लब भी मतदान करने वाले सदस्यों को खाने में 25 प्रतिशत की आकर्षक छूट दे रहा है।

सुमित्रा क्लीनिक ने 18 से 25 साल के ऐसा युवा जिनकी आंख पर चश्मा चढ़ा है उनके मतदान करके आने पर लेजर के ऑपरेशन में बीस प्रतिशत तक की कमी की घोषणा की है।

निर्वाचन आयोग ने भी मतदान के प्रोत्साहन के लिये बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाये हैं, जिनके नारे लोगों को रुक कर पढ़ने के लिये बाध्य करते हैं। एक होर्डिंग्स में सेना के जवान की तस्वीर है और नारे में लिखा है ‘यह देश के लिये अपनी जान देते हैं आप एक वोट नहीं दे सकते।’  होर्डिंग्स में कुछ दिलचस्प नारे ‘ना डेबिट ना क्रेडिट आपके पर्स का सबसे महत्वपूर्ण है मतदाता पहचान कार्ड।’ राज्य निर्वाचन आयोग ने लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

उनकी तस्वीर के साथ एक नारा है ‘वोट की ताकत आपके पहचान की ताकत है।’  एक होर्डिंग्स में दो युवा की तस्वीर जिनके टी शर्ट पर लिखा है ‘मैं 18 साल की हूं या का हूं। मुझे वोट देना है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.