05 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप मामले में वारदात का इकलौता चश्मदीद और आरोपियों के जुल्म का शिकार सबसे अहम गवाह सामने आ गया है। देश की बेटी के इस दोस्त ने एक निजी चैनल पर इस पूरे घटना के बारे में जो कुछ खुलासा किया है उससे दिल्ली के लोगों, दिल्ली पुलिस, सफदरजंग अस्पताल और सिस्टम की कलई खुलती है। इस चश्मदीद ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक 16 दिसंबर की रात वारदात के बाद उन्हें फ्लाईओवर के पास बस से नीचें फेंक दिया गया। बाद में लड़की को बस से कुचलने की कोशिश हुई लेकिन उन्होंने लड़की को खींच कर किसी तरह उसकी जान बचाई। दोनों बुरी तरह जख्मी थे। चश्मदीद ने ये भी बताया कि उन्हें पड़ा छोड़ पुलिस वाले 45 मिनट तक इस बात पर लड़ते रहे कि ये मामला किस थाने का है। अस्पताल में काफी देर तक उन्हें शरीर को ढकने के लिए कपड़े या कंबल तक नहीं दिए गए। बार-बार मांगने के बावजूद जब मदद नहीं मिली तो हार कर लड़का फर्श पर ही लेट गया। वारदात के बाद अस्पताल पहुंचने में ही उन्हें ढाई घंटे लग गए। गैंगरेप कांड के इस चश्मदीद का दावा है कि लड़की ने पहली बार एसडीएम को जो बयान दिया था वो सही था। इस लड़के ने ये भी दावा किया कि इस मामले में जांच में लगी पुलिस की एक बड़ी अधिकारी उनसे बड़े लोगों के सामने उनकी वाहवाही करने को कहा करती है।
वो तड़पते रहे और पुलिस झगड़ती रही
लड़की के शरीर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। उनके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। इसके बाद उन्होंने उसी हालत में आने-जाने वालों से मदद मांगने की कोशिश की लेकिन सड़क से गुजरने वाले ऑटो, कार और बाइक सवारों ने उनकी कोई मदद नहीं की। लोग अपनी रफ्तार धीमी कर उन्हें देखते और आगे बढ़ जाते। थोड़ी देर में वहां कुछ लोग जमा हो गए लेकिन 20-25 मिनट तक मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। किसी ने फोन कर पीसीआर को खबर दी तो पीसीआर को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे लग गए। मौके पर तीन-तीन पीसीआर वैन पहुंची, लेकिन तीनों 45 मिनट तक इस बात को लेकर झगड़ते रहे कि ये किस थाने का मामला है।
पुलिस वालों ने लड़की को उठाया तक नहीं
लड़की के दोस्त का दावा है कि वो पुलिस के सामने एंबुलेंस बुलाने के लिए चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। यहां तक कि उन दोनों को कपड़े तक नहीं दिए गए। बाद में उन्हें पीसीआर से ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के लिए पीसीआर वैन में लड़की को चढ़ाने के लिए कोई पुलिस वाला आगे नहीं आया। उन्हें अपने हाथ गंदे होने का डर था। ऐसे में जख्मी होने के बावजूद लड़की के दोस्त ने ही उसे वैन में बिठाया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
18 मई 2013
Jan 05, 2013
आज राजनेताओ^ प्रशासन और पुलिस तंत्र के लोग सम्वदनाहीनतथा न्रशन्स होते जा रहे हे^.औरतो के प्रति उनका रवैया अपमान जनक और अभद्र टिप्पणियोकी भर्त्सना करती हू श्रीमती प्राजक्ता धरतिया जगदलपुर
Smt PRAJAKTA DHARTIYA JAGADALPUR
Jan 05, 2013
(. चौधरी देल्ही)इस बंदे ये इस बात पर भी शेत्रवाद शुरू कर दिया जो बात थी वो कही ओर ही रह गयी ओर ई थिंक ये देल्ही के भी नई है ओर अपने नाम के आगे देल्ही लिखा हैपक्ष रखने का हक सबको है लेकिन ये भी द्यान मैं रखना चाहिए की बात कौनसी चल रही है
Vikas Delhi
Jan 05, 2013
हम को तो लगता है की देल्ही की जगह बिहार को राजधानी बना देना चाहिए क्योकि बलात्कार हर सिटी मई होता है चाहे वो पटना हो उरिसा हो मुंबई हो लेकिन इंसानिएट जितना बिहार के खून मई है किसी भी स्टेट मई नही है अगर आप को ये ग़लत बात लगता है तो मुझे माफ़ कार्दिजिए गा क्योकि बोलने का अधिकार हर नागरिक को है (जाई भारत )
Anish Choudhary Delhi
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











