22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

शिवाजी पार्क में शिवसैनिक, आर-पार की तैयारी

27 नवंबर 2012
आईबीएन 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुंबई। बालासाहेब ठाकरे के स्मारक को लेकर बढ़ते विवाद के बीच शिवाजी पार्क में शिवसैनिक पहरा दे रहे हैं। जहां बालासाहेब का अंतिम संस्कार किया गया था, वहां पर भारी संख्या में शिवसैनिक पहरा दे रहे हैं। शिवसैनिक बैरिकेडिंग लगाकर संस्कार स्थल पर पहरा दे रहे हैं। दूसरी तरफ स्मारक को लेकर राज्य सरकार और शिवसेना में तकरार बढ़ती जा रही है। शिवसैनिकों का कहना है कि अगर अगर स्मारक बनाने की इजाजत नहीं मिली तो कम से कम समाधि के रूप में इसे बरकरार रखा जा सके।

गौरतलब है कि बाल ठाकरे के स्मारक को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। शिवाजी मैदान में ठाकरे के स्मारक के लिए कानून तोड़ने के मनोहर जोशी के बयान पर चव्हाण सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा है कि सरकार मनोहर जोशी के बयान की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई करेगी। हालांकि इस मामले पर बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे चुप हैं, लेकिन शिवसेना के कई नेता इस मुद्दे पर आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं। उनकी मांग है कि स्मारक हर हाल में शिवाजी पार्क में बनना चाहिए।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने यहां तक कह डाला है कि शिवसेना मांग करती है कि शिवाजी मेमोरियल के आसपास ही बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बने। मनोहर जोशी न सिर्फ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं बल्कि लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण बयानबाजी को लेकर सख्त रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मनोहर जोशी के बयान की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक उनके बयान की वजहसे कानून का उल्लंघन हुआ है या नही इसकी जांच होगी।

 

क्‍या आतंकी कसाब को ‘मच्‍छर’ ने मारा? 

तालिबान ने भारत को दी धमकी, मांगी कसाब की ‘बॉडी’ 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.