24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

शरद पवार की मंजूरी, अजित पवार को जाना होगा

28 सितंबर 2012
आईबीएन लाइव


facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुंबई। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और कृषि मंत्री शरद पवार ने पूर्व घोषणा के अनुरूप अजित पवार का महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम पद से इस्‍तीफा औपचारिक तौर पर मंजूर कर लिया है। अजित पवार ने सिंचाई घोटाले में नाम सामने आने के बाद मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण को त्‍याग पत्र सौंप दिया था। शरद पवार शुक्रवार को अपने भतीजे अजित पवार से मिले और उनके इस्‍तीफे के कारण महाराष्‍ट्र की राजनीति में पैदा हुए संकट पर बात की। जब से यह विवाद पैदा हुआ है तब से अजित और शरद पवार के बीच यह पहली मुलाकात है। इस अहम बैठक के दौरान एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता प्रफुल्‍ल पटेल भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद शरद पवार ने ऐलान किया कि उन्‍होंने अजित पवार का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है। अजित पवार के समर्थन में इस्‍तीफे सौंप चुके महाराष्‍ट्र के सभी एनसीपी मंत्रियों के त्‍याग पत्र को पवार ने नामंजूर करते हुए स्‍पष्‍ट कर दिया कि राज्‍य की सरकार को कोई खतरा नहीं है। इससे पहले गुरुवार को शरद पवार ने कहा था कि अजित के इस्तीफे पर अब किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा। शरद पवार ने पार्टी के सभी विधायकों को मीडिया से बात न करने का भी निर्देश दिया था। उन्‍होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी कहा था कि वे अजित पवार के समर्थन में रैली न करें।

मालूम हो कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार ने सिंचाई घोटाले में नाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को अपना इस्तीफा भेजा था जिसे लेकर राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस और एनसीपी के बीच तकरार चल रही थी। शरद पवार ने कहा कि इस्तीफा देना अजित का निजी फैसला है। एनसीपी ने साफ किया कि अजित के इस्तीफे के बाद कुछ और मंत्री भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन उनके इस्तीफे को अब तक स्वीकार नहीं किया गया है और न ही किया जाएगा।

शरद पवार और अजित पवार के बीच विवाद की अटकलों पर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि उनका परिवार पूरी तरह एकजुट है और उसमें किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। शरद पवार ने सफाई दी कि अजित पवार ने इस्तीफे का फैसला उनसे बात करने के बाद ही लिया। उन्होंने खुद अजित को ऐसा करने का निर्देश दिया था।

क्या, महाराष्ट्र के सिंचाई घोटाले को गडकरी ने दबाया था!

अजीत पवार के इस्तीफे पर एनसीपी का ‘कभी हां, कभी ना’ गेम 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

Sep 29, 2012

इस्तहपा देने से क्या होगा देश की जनता को एस आई टी जाँच करके अरोप सिद्ध हो गया तो जैल ओर पूरी संपति की कुर्की होनी चाहिए तब जनता को राहत मिलेगी वरना ये तो कांग्रेशओर एन सी पी का दिखावा हे पर अब जनता को ज़यादा वेवकूप बनानाकांग्रेश का खेल नही चलने वाला कुछ ओर खेर मनालो जनता उतारना भी जानती हेसारा भूत निकल जाएगा

bhagatS New Delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.