20 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्वेटा में रविवार हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर सवा सौ के पार पहुंच गई है। धमाके की ज़िम्मेदारी लश्करे झंगवी नाम के आतंकी संगठन ने ली है। बलूचिस्तान के क्वेटा के हजारा में 17 फरवरी को हुए जबरदस्त बम धमाके में सौ से ज्यादा हजारा शिया मारे गए। पाकिस्तान में हजारा शिया जो कि अल्पसंख्यक हैं। उनके खून बहने का सिलसिला लगातार जारी है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की हुकूमत आतंकियों का निशाना बन रहे इस समुदाय के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह से विफल रही है। ये लोग संयुक्त राष्ट्र से भी दखल देने की मांग कर रहे हैं।
हर बार खोखले साबित हुए दावे
क्वेटा में बम धमाके में मारे गए एक शख्स की बहन रिज़वाना का कहना है कि यहां लोग सुरक्षित नहीं, बच्चे और औरतें तक सुरक्षित नहीं। हमारी गलती क्या है? हमने क्या गलत किया है? हमें सिर्फ शांति चाहिए। हमारी दो मांगें हैं, यहां सेना को लाया जाए और आतंकियों के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन चलाया जाए। हजारा शिया समुदाय को निशाना बनाकर इसी साल जनवरी में भी धमाके किए गए थे। जिसमें करीब सौ लोग मारे गए थे। हमलों के बाद शिया सड़कों पर उतर आए और शवों को तब तक दफ़नाने से इनकार कर दिया था, जब तक कि पाकिस्तान सरकार उनकी सुरक्षा का इंतजाम नहीं करती। यही नहीं उनकी मांगों के मद्देनजर पाक सरकार को बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री को भी बर्खास्त करना पड़ा था, लेकिन अल्पसंख्यक शियाओं को किए गए पाक सरकार के तमाम दावे खोखले ही नज़र आ रहे हैं।
लश्कर ए झांगवी ने किया ताजा हमला
ताज़ा धमाकों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संसद के विशेष सत्र में एक बार फिर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीएम राजा परवेज़ अशरफ के मुताबिक इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि हमारा समाज कई तरह के आतंक की गिरफ्त में है, जिसकी वजह से बेकसूरों का खून बह रहा है। इससे हर प्रांत, हर समुदाय प्रभावित है। इसका असर सेना से लेकर राजनीति तक, कॉलेजों से लेकर मस्जिदों तक में है। दरअसल, पाकिस्तान का बलूचिस्तान सूबा मजहबी गुटों और अलगाववादी विद्रोहियों के संघर्ष से जूझ रहा है। मुल्क के शिया अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। पाक में शियाओं की आबादी सुन्नी मुसलमानों की संख्या का 20 फीसदी है। ज्यादातर शिया मुसलमान हज़ारा समुदाय से हैं। शियाओं पर ज्यादातर हमलों के पीछे लश्कर-ए-झांगवी या LEJ का हाथ रहा है। ताजा हमले की जिम्मेदारी भी लश्कर-ए-झांगवी ने ली है।
ईरान में क्रांति के बाद शुरू हुआ था आंदोलन
लश्कर-ए-झांगवी दरअसल सिपाह-ए-साहबा नाम के संगठन से निकला है। सिपाह-ए-साहबा को पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा का जनक माना जाता है। पाकिस्तान में शिया विरोधी आन्दोलन करीब 30 साल पहले ईरान में क्रांति के बाद शुरू हुआ था। मुल्क के इतिहास पर शोध करने वालों का कहना है कि देश में 1980 से 1985 के बीच जनरल जिया उल हक़ की सरकार के दौर में देश का इस्लामीकरण हुआ और सिपाह ए साहबा जैसे संगठनों को फैलने का अवसर मिला सिपाह ए साहबा ने अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही शिया संप्रदाय के लोगों पर हमले करना शुरू कर दिया था। हालांकि, लश्कर-ए-झांगवी पर पाकिस्तान सरकार ने 2001 में ही प्रतिबंध लगा रखा है, 2003 में अमेरिका ने भी इसे उग्रवादी गुट करार दिया, लेकिन इनके खिलाफ कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऊपर से लश्करे झांगवी को पाकिस्तानी तालिबान जैसे संगठन लगातार मदद देते रहे हैं। अब ऐसे संगठनों के खिलाफ बातचीत छोड़ सैन्य कार्रवाई की मांग ज़ोर पकड़ रही है।
“संभल जा ऐ-पाक, वर्ना खौल उठेगा खून हिन्दुस्तानी”
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL6 Spot Fixing: कौन है गुरुनाथ मयप्पन?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
- देखें, ‘बालिका वधू’ में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट
- देखें, डांस शो ‘झलक दिखला जा’ का आगाज
- देखें, कैसे संजय दत्त को चोरी-छुपे यरवडा जेल ले गए
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











