दिल्ली गैंगरेप से जुड़ी हर खबर देखें LIVE
दिल्ली गैंगरेप को लेकर पूरे देश में फैले आक्रोश की वजह से सरकार इस कदर डर गई थी उसे लड़की को अस्पताल से निकालने के लिए खुफिया ऑपरेशन चलाना पड़ा था। ये जानते हुए भी कि ऐसा करने से लड़की की जान खतरे में पड़ सकती है, लेकिन सरकार को लड़की की चिंता ही कहां थी? उसे बस एक ही खौफ सता रहा था कि देश में लड़की की मौत कहीं राष्ट्रव्यापी आंदोलन न खड़ा कर दे। सो उसने खुफिया ऑपरेशन की पूरी तैयारी कर ली। ये ऑपरेशन इतना खुफिया था कि स्वास्थ्य मंत्रालय को भी इसकी जानकारी नहीं थी। लड़की को कैसे अस्पताल से निकाला जाएगा, कितने लोग उसे बाहर लेकर आएंगे, वो किन कपड़ों में होंगे, कौन-कौन से डॉक्टर उसके साथ जाएंगे। लड़की को किस रास्ते से ले जाएगा, इन सभी बातों पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर पूरा प्लान बनाया और फिर वो गैंगरेप की शिकार लड़की को मौत के सफर पर लेकर चल पड़े। हालांकि, इस खुफिया ऑपरेशन को गुप्त रखने की पूरी तैयारी थी, लेकिन फिर भी मीडिया को इसकी भनक लग ही गई थी और एक फोटोग्राफर पुलिस से भी उस्ताद निकला। वो भी बुर्का पहनकर घूम रहीं महिलाओं के बीच बुर्का पहनकर ही शामिल हो गया। बाद में उसी ने लड़की के पासपोर्ट फोटो भी निकाली।
सबसे पहले ICU के बाहर आईं तीन एंबुलेंस
दिल्ली पुलिस ने मीडिया की नजरों से इस खुफिया ऑपरेशन के लिए अपने प्लान के तहत सफदरजंग अस्पताल के बाहर तीन एंबुलेंस तैनात कीं, ताकि किसी को ये पता न चल सके कि किस गाड़ी में कौन है? इतना ही नहीं एंबुलेंस के ड्राइवर को ये भी बताया गया था कि वो सीधे एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते की ओर न जाए बल्कि उसे ऐसे रास्ते से ले जहां कन्फ्यूजन बना रहे।
मुस्लिम लड़की को कराया गया अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने जिन तीन एंबुलेंसों को अस्पताल के बाहर खड़ा किया था, उनमें एक एंबुलेंस मेदांता की थी। इसी बीच बुर्का पहनकर महिलाएं अस्पताल के बाहर घूमने लगीं। कुछ देर में पुलिस एक मुस्लिम लड़की को अस्पताल लेकर आई और उसे एडमिट कराया। बाद में तीन एंबुलेंस अस्पताल से निकलीं। वो फोटाग्राफर चकरा गया कि कौन सी एंबुलेंस में गैंगरेप की शिकार लड़की को ले जाया जा रहा है।
नकली परिवार को लेकर निकलीं दो एंबुलेंस
तीनों एंबुलेंस अस्पताल से बाहर निकलीं, जिनमें से दो एंबुलेंस में वो नकली परिवार थे, जिन्हें भ्रम की स्थिति पैदा करने के लिए लाया गया था। एंबुलेंस का पीछा करने का वाला फोटोग्राफर समझ नहीं पा रहा था कि अब वो क्या करे। इस काफिले में तीसरी एंबुलेंस मेदांता अस्पताल की थी। वो इसी उधेड़बुन में था और तभी उसे पता चला कि लड़की मेदांता की तीसरी एंबुलेंस में है, लेकिन एंबुलेंस को देखकर समझ नहीं आ रहा था कि वो मेदांता जा रही है या एयरपोर्ट। फोटोग्राफर इसी गफलत में था और अचानक उसने देखा कि एंबुलेंस एयरपोर्ट की ओर मुड़ गई। तब जाकर उसे राहत मिली। इसी फोटोग्राफर लड़की के पासपोर्ट की फोटो भी निकाली।
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
जिंदगी की जंग हार गई गैंगरेप पीड़ित, देश सदमे में
पढ़ें: पीड़ित की मौत पर बिग बी समेत अन्य हस्तियों ने क्या कहा?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
24 मई 2013
Dec 29, 2012
इस कार्रर्वाही से जाहिर है कि सरकार किस तरह अपनी मशीनरी का इस्तेमाल कर अपने आप को बचाने में लगी रहती है. ऐसे में सरकार से कोई उम्मीद करना बेकार है. जनता को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी. अपनी सुरक्षा को दस्ते बनाने होंगे. यानी कि यूथ मिलिशिया.
rdtyagi meerut
Dec 29, 2012
इस समयसरकार अपनी सोच रही हे ना देश की ना जनता की ये तो सिर्फ़ दिखावा था अपने को बचाने का कॉंग्रेस को शिर्फ अपनी लगी देश चाहे डूबे हम आम जनता ऐसे मरते रहेंगे ओर बेवकूफ़ बनते रहेगे ये सब होने के बाद भी हिमाचल मे कॉंग्रेस आ गई ये सब कमी हमारी हे इस गंदगी रूपी कॉंग्रेस को हम सब मिलकर राज्य ही नही देश मे कही कोई मंत्री ही ना हो इसका अब खेल ख़तम करो ओर देश को बचाओ जे हिंद वन्दे मा तर्म
sumer delhi
Dec 29, 2012
अफ़सोस होता है अपने पुरुष होने पर मुझे ,,, ओर उससे बी ज़्यादा अफ़सोस तब होगा अगर उसके दोषियो को एक ऐसी सज़ा ना दिला पाय जिसके बाद कोई बी पुरुष एक लड़की की तरफ हाथ बड़ाने की तो क्या नज़र उठाने मई भे उसके पसीने निकल पड़े .. सिर्फ़ कहने से हे कुछ नही होगा हमे ही अब कुछ करना होगा ओर वो तभी होगा जब हम आगे बड़े ओर ज़िम्मेदारी उठे... हमारे राज नेता शायद ये भूल चुके है की वो जहा है उन्हे हमने ही भेजा है वाहा ,,, ओर अब अगर दोषियो को एक ज़िम्मेदार सज़ा नही दे जाती है तो जनता उन्हे वाहा भे भेज सकती है जहा से वापसी मुश्किल हो सकती है.
Sachin Gupta New Delhi
Dec 29, 2012
सरकार जो चाह रही थी उसने वो किया, सरकार सायद उस लड़की के मरने का इंतज़ार कर रही थी तभी तो इतनी देरी हो रही है जबकि सारी सच्चाई पूरी दुनिया जान रही है की ऐसा करने वाल कौन है और वो भी पुलिस के क़ब्ज़े मे है तब भी इतनी देरी ! भगवान ना करे कहीं किसी दिन इनके अपने के साथ ऐसा ना हो जाए फिर ये क्या करेंगे ? अब भी सरकार नही जाग रही है सब लोग यही कह रहे हैं की कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाएँगे ये बात सोनिया और मनमोहन जी भी कह रहें हैं वाह क्या बात है, सब कुच्छ आपके हाथ मे रहते हुए ये बात सोनिया, मनमोहन और जो भी बड़े नेता ये कह रहे हैं उनको थोड़ी सी भी शर्म नहीं आती, अरे उन मुजरिमो को पब्लिक के हाथ मे छोड़ देना चाहिए, जिस तरह उन्होने इस लड़की के साथ किया वैसे ही इन सभी लोगों के साथ होना चाहिए! फ़ैसला एक घंटे मे हो जाएगा! दीपक, नूरसराई, नालंदा बिहार
Deepak Kumar Noida
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
- मप्र में सुबह से लू का असर शुरू
- दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- BCCI चीफ के दामाद, अंपायर रऊफ के बाद विंदू ने लिये कोहली, भज्जी के नाम
- फिल्मों के लिए लिख सकती हैं श्रुति हासन
- IPL Spot Fixing : क्राइम ब्रांच बोली, विंदू, सेक्सी मॉडल्स और श्रीशांत में है गहरा कनेक्शन
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
- आपकी राय: BCCI चीफ, उनके दामाद, IPL मैनेजमेंट पर कोई हाथ क्यों नहीं डाल रहा?
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!
- फिल्म समीक्षा: ‘इश्क इन पेरिस’ से नहीं होगा इश्क
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











