13 दिसंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को राहत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर फैसला करते हुए कहा कि सिर्फ मुलायम की बहू डिंपल यादव को राहत दी गई है। उनके खिलाफ सीबीआई की जांच नहीं होगी, जबकि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई की जांच जारी रहेगी।
समाजवादी पार्टी के वकील अजय अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि सीबीआई डिम्पल यादव को छोड़कर बाकि के खिलाफ जांच करे। अग्रवाल के मुताबिक इससे साफ जाहिर होता है की सीबीआई को कैसे गलत ढंग से पार्टियों को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जब पूरी जांच हो जाएगी तो सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
मालूम हो कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुलायम सिंह ने पुनर्विचार याचिका दायर कर सीबीआई जांच रुकवाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि उनके खिलाफ सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।
याचिका में सुप्रीम कोर्ट (शीर्षस्थ अदालत) के उस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी किया गया था। सर्वोच्च अदालत ने एसपी नेता की पुनर्विचार याचिका पर गतवर्ष 18 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख दिया था।
जबकि सीबीआई ने इस मामले में पहले जांच को जरूरी बताया था। हालांकि बाद में इस संबंध में दाखिल आवेदन को वापस लेने की मांग की थी। लेकिन अदालत की ओर से फटकार लगने पर सीबीआई ने अपने पुराने आवेदन पर कायम रहने का पक्ष रखा था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











