14 अक्टूबर 2012
आईएएनएस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह सड़क पर धरना देने वालों के आरोपों का जवाब नहीं देंगे। सलमान का इशारा स्पष्ट तौर पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्य अरविंद केजरीवाल की तरफ था। खुर्शीद पर लाखों रुपये के गबन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने एवं गिरफ्तार करने की मांग को लेकर केजरीवाल शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना कर रहे हैं। रविवार को विदेश दौरे से लौटते ही सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने यह संवाददाता सम्मेलन किसी सड़क पर धरना देने वाले शख्स द्वारा लगाए गए आरोपों की सफाई देने के लिए नहीं बुलाया है।
तस्वीरें दिखाईं और खबरों की प्रतियां भी बांटी
उन्होंने कहा कि वह एक टीवी चैनल द्वारा उनके संगठन पर लगाए गए आरोपों के बारे में बताना चाहते हैं। सलमान ने यह भी कहा कि वह संवाददाता सम्मेलन में उस चैनल को नहीं बुलाना चाहते थे। केंद्रीय मंत्री ने अपने गैर सरकारी संगठन पर लगे आरोपों की सफाई में विकलांग शिविरों की तस्वीरें और स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की प्रतियों को भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा सलमान का पक्ष रखने के लिए मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद अजहरुद्दीन भी उपस्थित थे।
केजरीवाल ने पूछे पांच सवाल
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के एनजीओ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर उनकी सफाई से पहले ही अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आक्रामक हो गए। केजरीवाल ने लगे हाथ कानून मंत्री से कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप पर 5 सवालों के जवाब मांगे। खुर्शीद के एनजीओ की कारगुजारियों पर केजरीवाल ने कहा कि यूपी सरकार की जांच पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार ने जांच पूरी कर जून 2012 में रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है, अब अखिलेश सरकार मामले में और अधिक जांच की बात कह रही है लेकिन अब जांच नहीं होगी बल्कि सबूतों को मिटाया जाएगा।
सवाल नंबर 1
अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद से पूछा कि उनके एनजीओ ने भारत सरकार और राज्य सरकार को साल 2009-10 में पत्र लिखकर अपने कार्य को संतोषजनक बताते हुए और अधिक फंड की मांग की। इस पत्र में यूपी सरकार के स्पेशल सेक्रेटरी राम राज सिंह के हस्ताक्षर थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में राम राज सिंह ने यह मानने से ही इनकार कर दिया कि पत्र में उनके हस्ताक्षर हैं। सिंह ने यह भी कहा कि यह पत्र 24 मार्च 2011 को लिखा गया जबकि वह तो जनवरी में ही रिटायर हो चुके थे। केजरीवाल ने खुर्शीद से पूछा, क्या वो मानते हैं कि उनके एनजीओ ने अनुदान पाए जाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर का सहारा लिया?
सवाल नंबर 2
अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सीडीओ जेबी सिंह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि खुर्शीद के एनजीओ ने शपथपत्र दाखिल किया जिसमें सिंह को यह अंकित करते हुए दिखाया गया कि संस्था राज्य में अच्छा काम कर रही है। लेकिन जेबी सिंह खुद ही यह कह चुके हैं कि इसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया। खुर्शीद बताएं कि क्या शपथपत्र फर्जी है? अगर हां तो इसमें फर्जी हस्ताक्षर क्यों जोड़े गए?
सवाल नंबर 3
अखिलेश यादव की सरकार ने 12 जून 2012 को केंद्र सरकार को लिखे पत्र में फर्जी हस्ताक्षर पर सवाल खड़े किए थे। आपके अनुसार यह दस्तावेज सही हैं या गलत?
सवाल नंबर 4
अरविंद केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद के एनजीओ पर आरोप लगाया कि एक तरफ दावा किया जा रहा है कि निश्चित तारीख को संस्था की ओर से जिलों में कैंप लगाए गए लेकिन राज्य सरकार ने जांच में पाया है कि न तो किसी तरह के कैंप का आयोजन हुआ और न ही राहत सामग्री आवंटित की गई। अखिलेश सरकार के केंद्र को लिखे पत्र की ओर ध्यान दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अफसरों के जाली हस्ताक्षर पर सवाल खड़े किए, अब सलमान खुर्शीद बताएं कि यह दस्तावेज सही हैं या गलत?
सवाल नंबर 5
केजरीवाल ने 5वां सवाल पूछा कि एनजीओ की तरफ से ऐसी लिस्ट तैयार की गई जिसमें विकलांग लोगों को एनजीओ के कैंप में राहत सामग्री का वितरण हुआ बताया गया जबकि उन्हीं लोगों ने माना है कि उन्हें ऐसी किसी भी सामग्री का आवंटन नहीं हुआ है। अरविंद ने सवाल पूछते हुए कानून मंत्री को पद और राजनीति से इस्तीफा देने की मांग की।
पूरी तैयारी के साथ सामने आए केजरीवाल ने खुर्शीद पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं गंवाया। ऐसी खबर भी है कि खुर्शीद दोपहर तक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात सामने रख सकते हैं। मौके को भांपते हुए केजरीवाल ने तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। केजरीवाल ने कहा कि यूपी सरकार की रिपोर्ट के बाद केंद्र ने लुईस खुर्शीद को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिस नोटिस का जवाब 18 जुलाई तक दिया जाना था उसपर 4 महीने बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
खुर्शीद लौटे स्वदेश, हाय-हाय के नारों के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
25 मई 2013
Oct 14, 2012
इस सरकार के काल एसा ही चलेगा. सब के सब घोटलबाज और चोर और लूटेरा है . इस सब चोरों को एक कतार में खड़ी करके गोली मार देना चाहिए. ताकि सभी घोटल बाज को समझ में आजायगा की अब लोग को ज़्यादा नही ठगा जा सकता है.ये नेता लोग विदेशयात्रा , अपने काले धन को जमा करने के लिए जाते हैं.आब तो खुर्शीद को केजारीबल जबाब देना ही होगा , नाहो तो ये भी प्रधान मंत्री की तरह घोंघा बन जाए
SHAMBHU prasad hilsa nalanda bihar
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











