14 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। केन्द्रीय विधि मंत्री सलमान खुर्शीद ने निर्वाचन आयोग के साथ अपनी तकरार को खत्म करने की कोशिश के तहत अपने उस चुनावी बयान पर खेद जाहिर किया है, जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए नौ फीसदी आरक्षण की बात कही थी।
खुर्शीद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस. वाई. कुरैशी को पिछली रात भेजे एक पत्र में कहा कि वे अपने बयान के बाद के घटनाक्रम से चिंतित और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे आयोग और उसके फैसलों का पूरा सम्मान करते हैं और कानून या आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का उनका कोई इरादा नहीं था।
विधि मंत्री ने कहा कि वे आयोग के विवेक के सामने झुकते हुए अपने बयान के लिए खेद जाहिर करते हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा नहीं हो।
खुर्शीद ने अपने बयान पर खेद जताने का फैसला मामले के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तक पहुंच जाने के बाद किया है। आयोग ने उनके बर्ताव की शिकायत श्रीमती पाटिल से की थी, जिन्होंने उसके पत्र को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यालय में भेज दिया था।
विधि मंत्री ने फर्रूखाबाद में 10 जनवरी को अपनी पत्नी की चुनावी सभा में आश्वासन दिया था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने की स्थिति में अल्पसंख्यकों को अन्य पिछड़े तबकों के लिए आरक्षण के अंदर नौ प्रतिशत आरक्षण देगी। भाजपा ने उनके इस आश्वासन को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आयोग को शिकायत की थी।
आयोग ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद खुर्शीद को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी करार देते हुए उन्हें फटकार लगाई। मामला इसके बाद भी शांत नहीं हुआ और खुर्शीद ने एक सभा में कह दिया कि अगर आयोग उन्हें फांसी पर लटका दे तब भी वे अल्पसंख्यक आरक्षण के लिए लड़ते रहेंगे।
इसके बाद आयोग ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिख उनसे खुर्शीद को आचार संहिता का उल्लंघन करने से रोकने की गुहार लगाई। कांग्रेस ने खुद को खुर्शीद के बयान से अलग कर लिया था जिसके बाद ही विधि मंत्री ने इस पर खेद जाहिर करने का फैसला किया।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2012
Feb 14, 2012
चुनाव आयोग से निवेदन है की अगर संभव हो तो चुनाव प्रचार मे देश का कोई भी मंत्री नही जाए
और अगर वा जाता भी है तो उसे मंत्रिपद से इस्तीफ़ा देकर प्रचार मे जाना चाहिए ताकि लोगो को
किसी तरह की संशय ना हो और ये प्रक्रिया चलने से काफ़ी कुछ वोट डालनेवाले पर किसी भी तरह का कोई भी प्रलोभन की असंका ना हो
rampal singh verma new delhi
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.