25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

SRK पर मेहरबान पाक, बोला- ‘शाहरुख को सुरक्षा दो’

29 जनवरी 2013
आईबीएन- 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि भारत सरकार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को सुरक्षा देनी चाहिए। रहमान मलिक का ये बयान शाहरुख खान के उस इंटरव्यू के बाद आया है जिसमें किंग खान ने कहा था कि उन्हें हिंदुस्तान में कभी-कभी मुसलमान होने का खामियाजा उठाना पड़ता है। वहीं शाहरुख ने कहा कि वो भारतीय हैं और भारतीय रहेंगे। शाहरुख आज विदेश दौरे से मुंबई लौट रहे हैं। विदेश दौरे पर गए शाहरुख एक पत्रिका को इंटरव्यू के दौरान 9/11 के बाद के हालात पर अपना नजरिया पेश कर रहे थे। इसी दौरान शाहरुख ने कहा कि वो कभी-कभी हिंदुस्तान में बेवजह राजनेताओं के निशाने पर होते हैं। उन पर आरोप लगता है कि वो अपने पड़ोसी देश से ज्यादा लगाव रखते हैं। शाहरुख के इस बयान पर जब पत्रकारों ने रहमान मलिक से प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि शाहरुख को भारत और पाकिस्तान की जनता बहुत चाहती है और वो भारत सरकार से गुजारिश करेंगे कि शाहरुख को हिंदुस्तान में पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराया जाए।

मलिक बोले, शाहरुख को परेशान मत करो

मलिक ने भारत सरकार से कहा है कि भारतीय भाइयों और बहनों से कहूंगा कि शाहरुख खान के बारे में वो गलत बात नहीं करें। मलिक ने कहा कि जो लोग भी उनके खिलाफ बात कर रहे हैं वो एक तरह से शाहरुख को धमकी दे रहे हैं। मलिक ने ये बयान इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा रिपब्लिक डे के मौके पर आयोजित एक समारोह में दिया। वहीं भारतीयों के विवादास्पद बयान आतंकी सरगना हाफिज सईद को खासे रास आ रहे हैं। बीजेपी-संघ की ओर से हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने संबंधी गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान पर भारत पर तंज कसने के बाद आतंकी सरगना सईद ने कहा है कि अगर शाहरुख खुद को भारत में इस्लाम की वजह से सुरक्षित महसूस नहीं करते तो वह पाकिस्तान में रहने आ सकते हैं। उनका पाकिस्तान में स्वागत है।

आतंकी हाफिज सईद ने दिया था पाकिस्‍तान आने का न्‍योता  


मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने शाहरुख को यह न्योता उनके उस बयान के बाद दिया है जिसमें उन्होंने भारत में मुसलमानों की हालत पर अपने विचार व्यक्त किए थे। एक पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में किंग खान ने कहा था कि भारत में मुसलमान होने की कुछ समस्याएं भी हैं। मैं कभी-कभी बेवजह राजनेताओं केनिशाने पर होता हूं, जो उन्हें भारत में मुसलमानों के साथ कुछ भी गलत और राष्ट्र विरोधी होने का प्रतीक बना देते हैं। मुझ पर कई बार आरोप लगे हैं कि मैं अपने देश के बजाय पड़ोसी देश के प्रति अधिक लगाव रखता हूं। शाहरुख ने अमेरिका पर 11 सितंबर, 2001 को हुए हमले के बाद के माहौल में भारत में मुसलमान होने के मुद्दे पर अपने विचार रखे थे। शाहरुख ने कहा,'ऐसा तब हो रहा है जबकि मैं एक भारतीय हूं और मेरे पिता स्वतंत्रता सेनानी थे।' पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, सईद ने शाहरुख को पाकिस्तान में पूरी सुरक्षा और सम्मान दिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। सईद भारत में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है।


यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

Jan 29, 2013

. . . . कारण हिी ऐसी नौबाट . हैं

kr lucknow

Jan 29, 2013

. नमक हराम ने अपनी औकात दिख ही दी . 47 मे पाकिस्तान भेज दी होती तो आज यह दिन ना देखना पड़ता

shyam sydney

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.