facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
सोमवार 08 अक्टूबर, 2012 की दोपहर मुंबई महानगर से एक चौंकानेवाली सनसनीखेज खबर आई। खबर बॉलीवुड से जुड़े एक ख्यात परिवार से थी। पुलिस के मुताबिक प्रख्यात बॉलीवुड गायिका आशा भोंसले की बेटी ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आशा भोंसले की बेटी ने खुद को रिवाल्वर से गोली मार दी। सूत्रों के मुताबिक 50 साल की वर्षा भोंसले ने मुंबई के पेडर रोड स्थित अपने घर में खुद को गोली मारी। पेडर रोड मुंबई के दक्षिणी इलाके का एक बेहद पॉश इलाका है, जहां पर हर घर की कीमत कई सौ करोड़ में होती है। बताया जा रहा है कि पेडर रोड पर ही प्रभु-कुंज अपार्टमेंट में आशा भोंसले का एक शानदार फ्लैट है, जहां उनकी बेटी वर्षा भोंसले भी उनके साथ रह रही थी। आशा भोंसले के इसी फ्लैट के पड़ोस का फ्लैट सुर-कोकिला कहीं जानेवाली लता मंगेशकर का है। बताया जा रहा है कि इसी अपार्टमेंट में मंगेशकर परिवार के बाकी सदस्यों के भी फ्लैट्स है।
सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर गोली चली कहां? किसने चलाई? क्या गोली चलने से कोई घायल हुआ है? लोगों के इन तमाम सवालों का जवाब जल्दी ही सामने आ गया। मालूम चला कि गोली बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका आशा भोंसले के घर पर चली है। लेकिन जिस वक्त गोली चली, उस वक्त आशा भोंसले तो घर पर नहीं थी। बाद में मालूम चला कि आशा भोंसले तो किसी समारोह के सिलसिले में विदेश गई हुई है। वहीं फ्लैट में रह रही आशा भोंसले की 50 साल की बेटी वर्षा भोंसले के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। काफी कोशिशों के बाद जब वर्षा भोंसले ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस को खबर की गई। पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर का सीन देखकर हर कोई चौंक गया। कमरे के अंदर पचास वर्षीय वर्षा भोंसले खून से लथ-पथ पड़ी हुई थी। वर्षा की कनपटी से खून बह रहा था। पास ही मिली पिस्तौल से सारा माजरा समझ आ गया। जो गोली की आवाज प्रभु-कुंज में रहने वालों ने सुनी थी, वो आशा भोंसले की बेटी वर्षा भोंसले के कमरे से आई थी। देखकर ऐसा लग रहा था कि गोली वर्षा भोंसले को लगी है। खून से लथ-पथ वर्षा भोंसले को पास ही के जसलोक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बताते है कि तब तक वर्षा भोंसले की मौत हो चुकी थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि वर्षा भोंसले ने खुद को ही गोली मार ली है। सीन ऑफ क्राइम पर पहुंचे लोगों की मानें तो कमरे में पिस्तौल जिस हालत में मिली, घाव वर्षा भोंसले की कनपटी के पास मिला, कमरा बंद था, और कमरे में वर्षा भोंसले घटना के वक्त अकेली थी। तमाम हालातों को देखते हुए पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। वैसे पुलिस के ऐसा मानने के पीछे इतिहास में घटी कुछ ऐसी बातें है, जो पुलिस के बयान को पुख्ता भी करती हैं। बताया जा रहा है कि आशा भोंसले की पचास साल की बेटी वर्षा भोंसले पिछले कई साल से डिप्रेशन में थी। आशा भोंसले के तीन बच्चों में से एक वर्षा भोंसले का अपने पति से कई साल पहले तलाक हो चुका था। बताया तो ये भी जा रहा है कि वर्षा भोंसले इससे पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी थीं। सूत्रों के मुताबिक साल 2008 में वर्षा भोंसले ने ढेर सारी नींद की गोलियां खा ली थी। इससे पहले की नींद की गोलियों के ओवरडोज़ से वर्षा भोंसले की मौत होती, घर की नौकरानी को पता चल गया और वर्षा भोंसले को अस्पताल ले जाकर बचा लिया गया। बाद में मंगेशकर-भोंसले परिवार ने कहा कि ये आत्महत्या की कोशिश नहीं, एक हादसा था, और पुलिस ने पूरा केस क्लोज कर दिया।
पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने आशा भोंसले की बेटी वर्षा भोंसले के कमरे से मिली पिस्तौल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वो पिस्तौल लाइसेंसी था। पुलिस अब वर्षा भोंसले के शव का पोस्टमार्टम कराएगी, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस को वर्षा भोंसले के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि आखिर वर्षा ने यदि आत्महत्या की है तो क्यों? पुलिस मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस आशा भोंसले के आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ करेगी, जिससे पता चल सके कि वर्षा भोंसले की जिंदगी कैसी थी।
अभी तक पता चला है कि आशा भोंसले की बेटी वर्षा भोंसले भी अपनी मां आशा भोंसले और मौसी लता मंगेशकर की गायिका थी। वर्षा भोंसले ने कई हिन्दी और मराठी गाने गाए हैं। वो अपनी मां आशा भोंसले के साथ कई समारोह में शिरकत भी करती थीं। इतना ही नहीं वर्षा भोंसले कई अखबारों और न्यूज़ पोर्टलों के लिए कॉलम भी लिखा करती थीं। वर्षा भोंसले ने मुंबई के एलफिस्टन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई की थी। बताया जा रहा है कि साल 2011 में वर्षा भोंसले ने गाना छोड़ने का ऐलान किया था, तब आशा भोंसले ने कोशिश भी की थी कि वर्षा भोंसले गाना छोड़े नहीं, गाती रहें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्षा भोंसले की मौत की खबर लता मंगेशकर ने आशा भोंसले को दी, जो उस वक्त सिंगापुर गई हुई थीं।
आशा भोंसले की बेटी के सुसाइड करने के इस सनसनीखेज मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मंगेशकर-भोंसले परिवार को मालूम था कि वर्षा भोंसले ने पहले भी सुसाइड करने की कोशिश की हैं, तो फिर पिस्तौल जैसा घातक हथियार उसकी पहुंच में कैसे आने दिया गया? क्या परिवार के लोगों को इस बात की भनक नहीं लग पाई कि वर्षा अकेली रहने पर डिप्रेशन में जाने लगती है? इतना ही नहीं ग्लैमर की दुनिया के लोगों की इस तरह की मौत उस चमकीले, रुपहले परदे के पीछे के स्याह, घने अंधेरे की ओर भी इशारा करती है, जिसमें कभी स्टार रहने वाला व्यक्ति बिलकुल अकेला रह जाता है और अपनी जिंदगी खत्म कर देता है, जैसे आशा भोंसले की बेटी वर्षा भोंसले ने की।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











