29 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। बीजेपी नेता और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरते हुए उन्हें धर्मनिरपेक्ष बताया है और कहा है कि नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। हालांकि राम जेठमलानी ये कहना भी नहीं भूले कि वो फिलहाल मोदी के संपर्क में नहीं हैं। जेठमलानी ने कहा कि वो पार्टी से सस्पेंडेड हैं। वो नरेंद्र मोदी के संपर्क में नहीं हैं और न ही उन्होंने यशवंत सिन्हा से बात की है। वे ये अपनी तरफ से कह रहे हैं।
पहले भी की थी मोदी की वकालत
जेठमलानी ने कहा कि उनके मुताबिक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वो एक बात साफ कर देना चाहते हैं कि राजनीति में सांप्रदायिक और धर्मनिरपेक्षता, ये दो शब्द गाली बन गए हैं। राम जेठमलानी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वो धर्मनिरपेक्षता के बारे में नहीं जानता, लेकिन इस पर बात करता है। जहां तक मोदी की बात है तो वो 100 फीसदी धर्मनिरपेक्ष हैं। मैंने एक महीने पहले ही कहा था कि बीजेपी को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय कर देना चाहिए।
यशवंत सिन्हा ने बोले थे मोदी को बनाओ पीएम उम्मीदवार
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर बीजेपी को जबरदस्त फायदा होगा। यशवंत सिन्हा ने मोदी को सांप्रदायिक बताए जाने पर भी सख्त ऐतराज जताया। एनडीए में शामिल जेडीयू की मोदी के नाम पर आपत्ति को खारिज करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर मोदी के नाम पर जेडीयू को आपत्ति है तो वो साथ छोड़ सकते हैं। दरअसल बिहार में बीजेपी और जेडीयू की साझे वाली सरकार चल रही है।
जेडीयू बना रही मोदी को निशाना
जेडीयू बीजेपी का सबसे पुराना सहयोगी दल है। सिन्हा ने कहा कि बीजेपी के साथ इस गठबंधन की शुरुआत मैंने ही की थी। जेडीयू को एक व्यक्ति को निशाना बनाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि या तो पूरी पार्टी सेक्युलर या सांप्रदायिक है। कोई एक व्यक्ति सेक्युलर या सांप्रदायिक नहीं है। एक जाएगा तो और आएंगे भी। सिन्हा ने कहा कि हम लोग जहां भी जाते हैं वहां पर कार्यकर्ता और लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी को पीएम प्रोजेक्ट करना चाहिए और मेरी भी यही राय है। फैसला अब पाटी को करना है।
बीजेपी ने निजी राय बताकर पल्ला झाड़ा
बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि ये यशवंत सिन्हा की निजी राय है। जब वक्त आएगा इस पर रुख साफ किया जाएगा। पीएम पद का उम्मीदवार समय आने पर बीजेपी ही तय करेगी। उधर, जेडीयू नेता अली अनवर ने कहा है कि हमने ऐसा कुछ अभी सुना नहीं है, लेकिन उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। ऐसी गैर जिम्मेदारी वाली बात हम नहीं बोल सकते हैं।
राजनाथ से मिले मोदी बोले, नए ‘किरदार’ का इंतजार!
राजनाथ- मोदी के बीच ‘सियासी जंग’ की पूरी कहानी!
दिग्गी बोले ‘मोदी इंटरनेट पर जबकि राहुल युवाओं के दिल में है’
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











