11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। दो वर्षीया फलक को कथिततौर पर अपनी किशोर मित्र को सौंपने वाले राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में एक महिला की भी गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में मानव तस्करी के रैकेट का खुलासा हुआ है।
पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने कहा, "मामले के मुख्य संदिग्ध राजकुमार व प्रतिमा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।"
मामले में मुख्य अभियकुत राजकुमार गुप्ता भाग गया था, शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में प्रतिमा नाम की एक महिला की पटना से गिरफ्तारी हुई है। शर्मा ने बताया कि यह महिला उस मानव तस्कर रैकेट का हिस्सा है जिसमें राजकुमार की 14 वर्षीय प्रेमिका का शोषण हुआ।
प्रतिमा को लक्ष्मी नाम की महिला ने फलक सौंपी थी। प्रतिमा ने यह बच्ची राजकुमार को दी और वहां से यह किशोरी को दी गई। किशोरी के साथ कथिततौर पर यौन दुराचार हुआ था।
पुलिस इस मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां कर चुकी है।
फलक मामले में 2 गिरफ्तार, मानव तस्करी का शक
फलक को 18 जनवरी को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया था। उसे दाखिल कराने वाली किशोरी ने खुद को उसकी मां बताया था। फलक के सिर पर गहरी चोटें थीं और उसके शरीर पर इंसान के काटने के निशान थे। जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसकी हालत बहुत गम्भीर थी।
बीते तीन सप्ताह से यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती फलक की हालत में शुक्रवार को थोड़ा सुधार हुआ।
बच्ची के जीवित बचने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। चिकित्सकों ने कहा है कि वे जल्दी ही फलक की एक जटिल सर्जरी करेंगे।
एम्स ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सक डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया, "जब मस्तिष्क में संक्रमण कम हो जाएगा, तब हम उसके दिमाग की एक सर्जरी करेंगे। इसे 'शंट' सर्जरी कहा जाता है। इसमें हम उसके पेट के जरिए उसके दिमाग में प्लास्टिक की एक नली डालेंगे और उसके जरिए मस्तिष्क में भरा द्रव्य बाहर निकालेंगे।"
चिकित्सकों ने कहा कि फलक के इलाज का एकमात्र यही तरीका है लेकिन यदि नली से संक्रमण होता है तो उसके लिए सर्जरी की जाएगी।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.