20 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

लो, अब रेलवे क्लॉक रुम मे सामान रखना हुआ महंगा

02 फरवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

लखनऊ/मुजफफरनगर। रेल मंत्रालय ने रेलवे को घाटे से उबारने के लिए रेल किराये एवं स्टेशन पर बिकने वाली खाने पीने की वस्तुओं के बाद अब क्लॉक रुम में सामान जमा कराने के दाम बढ़ा दिए है। नया बढ़ा शुल्क एक फरवरी से लागू हो गया है। देश के प्रमुख स्टेशनों पर क्लॉक रुम के अमानती सामान घर की व्यवस्था होने से बाहर से आने वाले यात्रियों को सहूलियत रहती है। वह अपना सामान आदि क्लॉक रुम में जमा करा देते है तथा निर्धारित शुल्क जमा कर वापसी में सामान लेकर लौट जाते है।

रेलवे ने अब क्लॉक रुम में सामान जमा कराने का शुल्क बढ़ाने की घोषणा कर दी है। क्लॉक रुम शुल्क मे 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर यात्रियों की जेब पर महंगाई का बोझ बढा दिया है। अमानती सामान घर का नया शुल्क लागू हो गया तथा यात्रियो को अब सामान जमा करने पर अधिक धनराशि चुकानी होगी। पूर्व में अमानती सामान घर मे बैग आदि जमा कराने का 24 घंटे का शुल्क 10 रुपये तथा बड़े सूटकेस आदि का शुल्क 12 रुपये प्रतिदिन की दर से वसूला जाता था। रेलवे ने जो नया शुल्क निर्धारित किया है उसमें अब बैग आदि का 15 रुपया तथा सूटकेस  तथा अन्य सामान का शुल्क 20 रुपये प्रतिदिन की दर से वसूला जाएगा।

 


यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

20 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें,  अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
 देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.