09 जनवरी 2013
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
पिछले साल अक्टूबर में कैबिनेट फेरबदल के दौरान सालों बाद कांग्रेस के किसी मंत्री को रेल मंत्रालय मिला था। मंत्रालय हाथ में आने के एक दिन बाद ही कांग्रेस के रेलमंत्री पवन बंसल और रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने किराया बढ़ाने का इरादा जता दिया था। उम्मीद के मुताबिक आज किराया बढ़ा दिया गया। 10 साल से जो काम कोई रेल मंत्री न कर सका था वो कांग्रेस के रेल मंत्री कुछ महीने में ही कर दिखाया। हो भी क्यों न, कांग्रेस के पास महंगाई बढ़ाने में मास्टर डिग्री है। पहले सिलेंडर, फिर डीजल, पेट्रोल, खाने पीने की चीजों के दाम, बिजली, पानी और अब रेल किराया का डिब्बा भी कांग्रेस की ‘महंगाई रेल’ में जुड़ गया है। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने बुधवार को 10 सालों में पहली बार रेलवे के सभी क्षेत्रों के यात्री किराए में वृद्धि कर दी। नए यात्री किराए 21 जनवरी की मध्यरात्रि से लागू होंगे। बंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शयनयानों में प्रति किलोमीटर किराया छह पैसे बढ़ाया गया। वातानुकूलित कुर्सीयानों और थ्री टीयर श्रेणी में किराया 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा। मंत्री ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने, रेलगाड़ियों में सफाई व्यवस्था बनाने और रेलवे स्टेशनों की स्थिति में सुधार करने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि फरवरी में वार्षिक रेल बजट पेश करने के दौरान यात्री किराए में वृद्धि नहीं की जाएगी।
किराया बढ़ाने के चक्कर में गई थी त्रिवेदी की कुर्सी
तृणमूल कांग्रेस नेता और तत्कालीन रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को सिर्फ इसलिए अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी क्योंकि उन्होंने रेल बजट में किराया बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने उनसे त्यागपत्र ले लिया था और उनकी जगह मुकुल रॉय को रेलमंत्री बनाया गया था। टीएमसी के यूपीए से हटने के बाद इस मंत्रालय का प्रभार सीपी जोशी के पास था। अब कल हुए कैबिनेट फेरबदल में पवन बंसल को रेल मंत्री और अधीर रंजन चौधरी को रेल राज्यमंत्री बनाया गया है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के धुर विरोधी माने जाते हैं।
किस-किस क्लास में कितनी बढ़ोत्तरी हुई-
* सेकेंड क्लास साधारम सब-अर्बन में 2 पैसा पर किमी का इजाफा।
* सेकेंड क्लास नॉन अर्बन में 3 पैसा प्रति किमी का इजाफा।
* सेकेंड क्लास मेल एक्सप्रेस ट्रेन में 4 पैसे प्रति किमी का इजाफा।
* एसी चेयर कार में 10 पैसे प्रति किमी का इजाफा।
* एसी फर्स्ट क्लास में 10 पैसे प्रति किमी पहले ही बढ़ा, उसमें 3 पैसा और बढ़ाया गया।
* एसी टू टियर में 15 पैसा प्रति किमी पहले ही बढ़ा, अब 6 पैसा प्रति किमी और बढ़ाया गया।
* एसी 3 टायर में 10 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा।
* स्लीपर क्लास में 6 पैसे प्रति किमी का इजाफा।
कितना महंगा होगा सफरः
दिल्ली-मुंबई AC 3-Tier: पहले 1065 रुपए, अब 1205 रुपए
दिल्ली-हावड़ा AC 3-Tier: पहले 1088 रुपए, अब 1235 रुपए
दिल्ली-मुंबई स्लीपर: पहले 214 रुपए, अब 270 रुपए
दिल्ली-हावड़ा स्लीपर: पहले 218 रुपए, अब 280 रुपए
रेल मंत्री बोले, ये हैं मेरी मजबूरियां
* रेलवे का राजस्व लगातार घटता जा रहा था।
* यात्रियों के लिए कैटरिंग की सुविधाएं बेहतर करनी हैं।
* रेलवे के पास साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए नहीं थे पैसे।
* छठे वेतन आयोग के हिसाब से वेतन के लिए कम था राजस्व।
* पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए पैसे की जरूरत थी।
* कई नए रेलवे स्टेशन बनाने के लिए पैसे की जरूरत थी।
* पैसे की कमी के चलते रेल नेटवर्क को बढ़ाने का काम लटक रहा था।
* रेलवे स्टेशनों को हवाई अड्डे जैसा बनाने के लिए पैसे की जरूरत।
अमीरों को सुविधाएं, गरीबों को किराए की मार!
देखें, 10 साल बाद रेल किराया बढ़ाने का ‘आइडिया’ किसका था
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- Blog: अरे चीन से तो हमारे रसोईए ‘अपनी ईस्टाईल’ में निपट लेंगे!
- IPL Spot Fixing: नहीं मिले बीसीसीआई चीफ के दामाद तो मुंबई पुलिस ने चेन्नई में डेरा डाला
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- पढ़ें, IPL स्पॉट फिक्सिंग के जाल में अब तक फंसी कितनी ‘मछलियां’?
- ये रणबीर को क्या हुआ, क्यों बन रहे हैं ‘आवारा’
- पुलिसवाले ने ही किया नाबालिग लड़के का बलात्कार
- गाजियाबादा: नौकर निकला घर के 7 लोगों का हत्यारा
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- IPL Spot Fixing: श्रीशांत के लैपटॉप पर दिल्ली-मुंबई पुलिस में तू तू मैं मैं
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











