23 मई 2012
और बनारस के घाट पर सैर कर आए राहुल!
07 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

वाराणसी।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कल रात उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में निकलकर लोगों को चौंका दिया।

गाजीपुर दौरे के बाद राहुल रात्रि विश्राम के लिए वाराणसी पहुंचे।

रात्रि भोजन के लिए बिना किसी तामझाम के वे रामकटोरा क्षेत्र के एक होटल में पहुंच गए और खाने की टेबल पर पहुंचकर उन्होंने भोजन किया। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गयी, तो लोगों का अभिवादन कर व उनसे हाथ मिलाकर राहुल वहां से चलते बने।

यहां से निकलकर राहुल प्राचीन दशाश्वमेधघाट पहुंचे। उस समय वहां भीड़ नहीं थी, लेकिन राहुल को देखकर लोग उनके इर्द-गिर्द एकत्र हो गए। राहुल ने सीढ़ियों पर बैठकर अंजुली में गंगाजल लेकर आशीर्वाद लिया। बाद में होटल पहुंचकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.