23 मई 2012
उप्र: राहुल ने सपा का चुनावी वायदा पत्र फाड़ा
15 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

लखनऊ।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने के लिये कांग्रेस की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज यहां सभा में सपा के चुनावी वायदा पत्र को फाड़ कर एक नये विवाद को जन्म दे दिया।

राहुल ने यहां डीएवी कालेज मैदान में हुई सभा में मंच पर सपा का चुनावी वायदा पत्र दिखाया और कहा कि किये गये वायदे झूठे हैं। ऐसे वायदों से जनता दिग्भ्रमित होती है। उन्होंनें कहा, मुलायम सिंह मुफ्त बिजली, पानी देने का वायदा करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते। गांधी आज खासे आक्रामक नजर आये और उपस्थित श्रोताओं से कहा कि यदि झूठे वायदे सुनने हैं तो यहां से उठकर चले जायें।

..तो कांग्रेस को समर्थन देंगे: मुलायम

उन्होंनें कहा, झूठे वायदों के लिये बसपा, भाजपा और सपा नेताओं की सभा में आप जा सकते हैं और झूठ का मजा ले सकते हैं। कांग्रेस झूठे वायदे नहीं करती।

गांधी की यह प्रतिक्रिया सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के कांग्रेस को समर्थन देने के बयान के बाद आयी है। यादव ने हमीरपुर में कहा था कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती नजर आयी तो पार्टी कांग्रेस को समर्थन देगी।

गांधी ने कहा कि उनकी उम्र चालीस साल हो गयी है और पिछले बीस साल से वह चुनावी वायदे ही सुन रहे हैं जो कभी पूरे नहीं होते। अब कांग्रेस चुनाव में वही वायदा करेगी जिसे पूरा किया जा सके। पार्टी 'सपनों का सौदागर' नहीं बनेगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दरअसल पार्टी ने पिछले 20-22 साल में चुनाव लड़ा ही नहीं। लोकसभा के पिछले चुनाव में पार्टी थोड़ा बहुत लड़ी थी, लेकिन इस चुनाव में खुल कर सामने आयी है और पूरी मजबूती तथा गंभीरता से मैदान में है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.