14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब तक चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए। उन्हें कठपुतली बना दिया गया है।
प्रतापगढ़ में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शिवराज ने कहा, "मैं सोनिया और राहुल से पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री, चुनाव प्रचार के लिए क्यों नहीं आ रहे हैं। क्या आपने उन्हें कठपुतली बना रखा है।"
शिवराज ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, "राहुल कहते हैं कि मैं उत्तर प्रदेश को बदले बिना नहीं हटूंगा, मैं यहीं डटा रहूंगा। मैं उनसे सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में घोटाला कर पहले ही देश का बंटाधार कर दिया है, अब क्या उ.प्र. का भी यही हाल करना है।"
शिवराज सिंह ने अपने चुनावी सम्बोधन के दौरान अपने राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं की खूबियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ बिजली और पानी की किल्लत है, वहीं दूसरी ओर सड़कों की स्थिति बदहाल है। मतदाता परिवर्तन के लिए मतदान करें।
शिवराज ने कहा, "मुलायम सिंह कहते हैं कि बलात्कार पीड़ित महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। लेकिन मुझे उनकी सोच पर शर्म आती है।"
शिवराज ने आगे कहा कि बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा से कम कुछ नहीं होना चाहिए, ताकि वे दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न कर सकें।
शिवराज ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बंटाधार करने के बाद वे अब यहां कांग्रेस का बंटाधार करने आए हैं।"

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 10 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.