25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

चाटुकारिता का महाकुंभ, राहुल ‘शिव’ तो सोनिया ‘झांसी की रानी’!

06 फरवरी 2013
आईबीएन 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

इलाहाबाद। तीर्थराज प्रयाग में चल रहा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम अब राजनीति का अखाड़ा बनता जा है। महाकुंभ मेले में आयोजित संत समागम में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे करने की अटकलों के बीच जवाबी कारवाई करते हुए कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुंभ क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को झांसी की रानी 'लक्ष्मी बाई' और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान 'शिव' के रूप में प्रदर्शित करने वाले होर्डिंग लगा दिए। संगम क्षेत्र में प्रवेश करते ही अखाड़ों के प्रवेशद्वार पर इलाहाबाद के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक होर्डिग लगाया है, जिसमें राहुल गांधी को भगवान शिव का रूप दिया गया है। इसमें एक तरफ राहुल नजर आते हैं तो दूसरी तरफ भगवान शिव की तस्वीर है। उनके माथे पर तीसरी आंख बनाई गई है। उनके गले के हिस्से को नीले रंग से दर्शाते हुए उनकी तुलना 'नील कंठ' भगवान से की गई है।

तस्वीरों के ठीक नीचे लिखा गया है- "सत्ता में जहर है, ठीक है और जो जहर पीता है वही नीलकंठ होता है।" आगे लिखा है- "उठा ले हलाहल और शंकर हो जा।" इस होर्डिग को लगाने वाले कांग्रेस के स्थानीय नेता बाबा अभय अवस्थी का कहना है कि जिस तरह से बिना मतलब के पिछले तीन दिन से बीजेपी के लोग धर्म क्षेत्र को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील कर रहे हैं, उसी तरह हम भी चाहते हैं कि राहुल गांधी जन कल्याण के लिए प्रधानमंत्री का पद स्वीकार करें और यहां कुंभ क्षेत्र में आएं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक और छोटा होर्डिग मेला क्षेत्र में लगाया है। इसमें सोनिया को झांसी की रानी के रूप में दिखाया गया है। उनके पीछे एक बच्चा बंधा हुआ है। इसमें राहुल की तस्वीर लगाई गई है। होर्डिग की दूसरी तरफ वीरता को दर्शाने वाली कुछ लाइनें लिखी गई हैं- "खूब लड़ी मर्दानी वह तो दस जनपथ वाली रानी है।" पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता इसे कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा बता रहे हैं। महाकुंभ में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जल्द ही आने की चर्चा है।

 

देखें, सोनिया को बनाया ‘दुर्गा’, केजरीवाल को ‘रावण’

NSUI के पोस्‍टर में सोनिया ‘दुर्गा’ तो गडकरी-स्वामी ‘असुर’

सोनिया बोलीं ‘कांग़्रेस का दिल, दामन और नीयत साफ है’

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

Feb 06, 2013

ये चाप्लूशी कुछ ज़यादा हो गई है ये चाप्लुष ही कॉग्रेसकी लुटिया डुबोकर ही रहेगे 2014 का इंतजार करे !!!!!

sushila delhi

Feb 06, 2013

क्या होगा ह्मारे देश का. सोन्या गाँधी जो ह्मारे देश को लूट रही है, मुफ़्त मे ख्याति खा रही है. और जो भारतीय दिन रात मेहनत करते है, वो भूखे मर रहे है. जहाँ देखो, सिर्फ़ इंदिरा गाँधी, या सोन्या या राजीब गाँधी का नाम लिखा जा रहा है. क्या ह्मारे देश मे सिर्फ़ गाँधी प्रिवार ही काम करता है? क्या बाकी सभ भारती हाथ पर हाथ धार कर बैठे हुए हैं?

Vrung Gandhi Gurgaon

Feb 06, 2013

हा हा हा हा हा हा हा हा हा भद्वे हे राहुल ओर शिव केसे हुआ पागलो का सरदार ठीक हे वो शिव का एक बाल भी नही हो सकता

suraj kolkata

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.