23 मई 2012
वायुसेना का अरबों का सौदा ‘रफाल’ के हक में
31 जनवरी 2012
सीएनएन-आईबीएन
    
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
भारतीय वायुसेना ने फ्रांसीसी कम्पनी डेसॉल्ट एविएशन के रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 10.4 अरब डॉलर यानी 45 हजार करोड़ रुपए का समझौता कर लिया है। इस समझौते के तहत डेसॉल्ट एविएशन भारत को 126 मीडियम मल्टी-रोल युद्धक विमानों (एमएमआरसीए) की आपूर्ति करेगी।

सूत्रों के अनुसार रफाले ने यह अरबों रुपयों का सौदा इसलिए अपने हक में करवा लिया, क्योंकि यह फ्रांसीसी लड़ाकू विमान मिराज 2000 से काफी मिलता-जुलता है और भारतीय वायुसेना पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रही है।

रफाल ने यूरोफाइटर टाइफून को इस सौदे में मात दी है।
 
रफाल द्वारा यह सौदा अपने पक्ष में करने के पीछे एक कारण यह भी है कि इसकी कीमतें यूरोफाइटर टाइफून से कम थीं।

भारतीय वायुसेना पहली खेप के रूप में जल्द ही ये आठ लड़ाकू विमान हासिल करेगी और उसके बाद शेष 118 विमानों का निर्माण एक भारतीय कम्पनी के सहयोग से किया जाएगा।

भारत ने लड़ाकू विमान के निविदा लिफाफे खोले

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.