12 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
हैदराबाद। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हैदराबाद निवासी एक 26 वर्षीय छात्र पर शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने ब्रिटेन में भारतीय राजदूत से बातचीत की और घायल छात्र की हरसंभव सहायता करने को कहा है।
पिछले दो महीने में ब्रिटेन में भारतीयों पर हमले की यह चौथी घटना है। पिछली तीन घटनाएं जानलेवा साबित हुई थीं।
स्कॉटलैंड यार्ड प्रशासन का कहना है कि इस हमले के सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हैदराबाद में परिजनों ने बताया कि लंदन के एक व्यावसायिक कॉलेज में एमबीए के छात्र प्रवीण रेड्डी को न्यू हैम्पशायर स्थित उसके फ्लैट में कुछ लोगों ने कथित तौर पर चाकू मार दिया।
श्हर के बाहरी इलाके एल.बी. नगर में रहने वाले परिजनों ने बताया कि उन्हें अस्पताल प्रशासन से घटना के विषय में सूचना मिली। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें तुरंत लंदन आने के लिए कहा है। छात्र के पिता सुधाकर रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सरकार से परिजनों को वीजा दिलाने में सहायता करने की प्रार्थना की है।
आंध्र प्रदेश के दो छात्र समूहों के बीच किसी मुद्दे पर विवाद को इस हमले का कारण माना जा रहा है।
उधर, विदेश मंत्री कृष्णा ने कार्यवाहक उच्चायुक्त राजेश प्रसाद से बातचीत की और उन्हें घायल छात्र की हरसंभव सहायता करने का निर्देश दिया।
सरकार के सूत्रों ने नई दिल्ली में बताया कि कृष्णा ने घायल छात्र के पिता से भी बातचीत की और उन्हें वीजा दिलाने में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।
सूत्रों ने बताया कि ब्रिटेन में उच्चायोग के अधिकारी प्रवीण का उपचार कर रहे चिकित्सकों के साथ समन्वय स्थापित किए हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने घायल छात्र के माता-पिता को जल्द वीजा दिलाने के लिए यह मुद्दा नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के समक्ष रखने की योजना बनाई है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.