23 जुलाई 2012
आईबीएन-7
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। रायसीना की पहाड़ी पर बना देश की संप्रभुता का प्रतीक, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पहले नागरिक का निवास राष्ट्रपति भवन बेमिसाल तो है ही, साथ में यह देश के गौरवमयी इतिहास का गवाह भी रहा है। अब यही राष्ट्रपति भवन प्रणब मुखर्जी का नया पता होगा। देश के 13 वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब यहां रहेंगे।
बतौर राष्ट्रपति प्रणब दा को हर माह मिलेंगे डेढ़ लाख रु.!
राष्ट्रपति भवन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार मंजिला इस भवन में 340 कमरे हैं और सभी कमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सैकड़ों कमरे वाली इस इमारत में दरबार हॉल, अशोक हॉल और बैंक्वेट हॉल हैं। सभी प्रमुख समारोह दरबार हाल में आयोजित किये जाते हैं। बैक्वेट हॉल में मेहमानों के भोजन की व्यवस्था की जाती है, जबकि अशोक हॉल में शपथ समारोह और दूसरे कार्यक्रम होते हैं।
देखें, कैसा है महामहिम का ‘राष्ट्रपति भवन’
लगभग दो लाख वर्ग फुट में बना राष्ट्रपति भवन आजादी से पहले तक ब्रिटिश वायसराय का सरकारी आवास था। भारत के गर्वनर जनरल के तौर पर चक्रवर्ती राजगोपालाचारी राष्ट्रपति भवन में रहे थे। उसके बाद 26 जनवरी 1950 को प्रथम राष्ट्रपति के रूप में यह भवन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का आवास बना। तभी से यह देश के राष्ट्रपति का सरकारी आवास बना हुआ है।
इस शानदार इमारत के मुख्य शिल्पकार एडविन लैंडसोर लुटियंस थे। इसके निर्माण पर लुटियंस ने टिप्पणी में कहा था कि इस भवन के निर्माण में दो युद्धपोतों से कहीं कम राशि खर्च हुई है। इस भवन को बनाने में उन दिनों एक करोड़ 45 लाख रुपए खर्च हुए थे और यह 15 साल में बनकर तैयार हुआ था। 1914 में शुरू हुए इस भवन के निर्माण के मुख्य इंजीनियर हक कीलिंग थे जबकि इस भवन का अधिकतर निर्माण कार्य ठेकेदार हसल अल राशिद ने कराया था।
राष्ट्रपति भवन के निर्माण में उस समय 7600 टन सीमेंट, 14 लाख 50 हजार घनफुट लाल पत्थर, एक करोड़ 66 लाख ईंटें लगी थीं। इमारत बनाने के लिए पत्थर और दूसरी चीजें देश के अलग-अलग भागों से लाई गई थीं।
लाल पत्थर और सफेद पत्थर धौलपुर से, सफेद पत्थर संगमरमर जोधपुर से, काला संगमरमर पटियाला से, पीला संगमरमर जैसलमेर से और हरा संगमरमर बड़ौदा से मंगवाया था। केवल चाकलेटी संगमरमर विदेश से मंगवाया था। फर्नीचर के लिए सागौन, शीशम, चंदन और देवदार आदि लकड़ियां भी कश्मीर तथा देश के दूसरे हिस्सों से मंगवाई थीं।
हैरत है, डेढ़ करोड़ रु. में बना था आलीशान राष्ट्रपति भवन!
इस प्रकार अगर चाकलेटी संगमरमर को छोड़ दे, तो यह भवन पूरी तरह देसी वस्तुओं से बना है। राष्ट्रपति भवन का खास आकर्षण मुगल गार्डन है। मुगल गार्डन के साथ राष्ट्रपति भवन के बगीचे की देखरेख के लिए सवा दो सौ से अधिक माली लगे हैं। मुगल गार्डन में 110 विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे, 200 गुलाब की प्रजातियां और रंग बिरंगे फूल हैं। यह बाग कश्मीर के शालीमार बाग की नकल पर बनाया गया था। भवन में एक विभाग घोड़ों का भी है। जिससे अनेक प्रकार के घोड़े हैं।
‘मुगल गार्डन’ पहुंचे 6 लाख से ज्याभदा दर्शक, बना रिकार्ड!
मुगल गार्डन में दिखेंगे 120 किस्मy के गुलाब!
बंगाल के दुलारे ‘दादा’ प्रणब का सियासी सफर...
बीरभूम के ‘पोल्टू’ 25 जुलाई को लेंगे राष्ट्रपति की शपथ!
प्रणब दा ने जीत ली जंग, बनेंगे देश के 13वें राष्ट्रपति!
KBP: टीम अन्ना बोली, प्रणब गलत तरीके आजमा रहे हैं!
मनमोहन ने पढ़े पवार के कसीदे, कहा, आप तो ‘दौलत’ हैं!
KBP:वोटों की गिनती जारी, प्रणब पड़ रहे हैं संगमा पर भारी
KBP: रविवार को होगा फैसला, कौन बनेगा राष्ट्रपति?
KBP: 14वें राष्ट्रपति के लिए मतदान खत्म हुआ!
KBP: ओह, मुलायमजी ने क्या किया, संगमा को वोट दे दिया!
KBP: देश आज चुनेगा नया राष्ट्रपति, मतदान शुरू
KBP: 14वें राष्ट्रपति के लिए कल मतदान करेंगे सांसद, विधायक!
KBP…कौन बनेगा प्रेसिडेंट?
IN.COM POLL: 82% बोले, कांग्रेस की ‘दादा’ गिरी पर ममता-मुलायम भारी
ये खबरें भी पढ़ें
अन्य पोल के लिए यहां क्लिक करें
खास खबरों पर पढ़िए खास नजर, ‘एडिट पेज’
सप्ताह भर की ख़ास खबरों पर पढ़ें विस्तृत जानकारी, ‘वीकेंड मैगजीन’
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













