04 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप केस की तरह लखनऊ में भी 7 साल पहले नाबालिग से गैंगरेप का केस एक कानूनी पेंच में उलझा है। आरोपी खुद को वारदात के वक्त नाबालिग बताता रहा है और इसी बिनाह पर गैंगरेप का मुख्य आरोपी आज तक खुलेआम घूम रहा है। वारदात की शिकार लड़की और उसका परिवार जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं। आरोप ये भी हैं कि आशियाना गैंग रेप केस में शामिल इस आरोपी को सत्ताधारी समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिला हुआ है। 2 मई 2005 को शाम के करीब 7 बजे यूपी की राजधानी लखनऊ का आशियाना मोहल्ला। समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता का भतीजा और उसके 5 दोस्त गाड़ी में आए। आरोप है कि इन्होंने 14 साल की एक लड़की को जबरन गाड़ी में खींचा और इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
लड़की से चलती गाड़ी में बलात्कार किया गया और विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया। मन भर जाने पर लड़की को अधमरी हालत में फेंककर फरार हो गए। 7 साल के दौरान किस्मत पलटी और आरोपियों में से तीन सड़क हादसों में मारे गए। दो को अदालत ने सजा सुनाई, लेकिन मुख्य आरोपी आज भी आजाद है। इसकी वजह है उसकी उम्र, 4 साल में यही तय नहीं हो पाया कि वारदात के वक्त वो बालिग था या नाबालिग। असल में सत्ता बदलीं और इसी के साथ आरोपी का चाचा अपना सियासी चोला बदलता रहा। जाहिर है सियासी संरक्षण ने केस को कछुआ चाल पर ला दिया।
समाजवादी पार्टी अब गैंगरेप के मुख्य आरोपी को संसद में भेजने पर आमादा है। नाबालिग अब बालिग हो चुका है और लोकसभा का टिकट हासिल कर चुका है। लोकसभा में उम्मीदवारी के लिए 25 साल की उम्र पूरी होनी चाहिए। सवाल ये है कि क्या लोकसभा की उम्मीदवारी के लिए दाखिए किए जा रहे दस्तावेजों में आरोपी 25 साल पूरे कर चुका है। और सवाल ये भी कि क्या देश की सबसे बड़ी पंचायत में एक गैंगरेप के आरोपी को भेजा जाना सही है। क्या ये उस पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा नहीं। जो सात साल से कानूनी लड़ाई लड़ते-लड़ते मायूस हो चुका है। जिसे लगातार धमकियां मिल रही हैं और बयान बदलने के लिए दबाव पड़ रहे हैं। आरोपी को नाबालिग साबित करना उस रणनीति का हिस्सा था जिसकी वजह से केस को न केवल उलझाया गया बल्कि आरोपी आज तक सलाखों के पीछे नहीं पहुंच सका। इस घिनौनी वारदात जनता की कमजोर यादाश्त से उतर चुकी है और मायूस बाप अपनी लड़ाई अकेले लड़ रहा है। अदालत की ड्योढी पर सत्ता की पनाह में घूमते आरोपी की निगाहें इस परिवार को घूर रही हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
24 मई 2013
Jan 04, 2013
इस देश मे पुलिस और राजनेता ठीक हो जाए तो देश अपने आप सुधरजाएगा , इन दोनो के कारण आज कोई सख़्त क़ानूननही बन पाया क्योकि विधानसभा और संसद मे ऐसे बहुत अपराधी बैठे हैजिन पर खटेरनाक मुक़दमे चल रहे है
omprakashverma newdelhi
Jan 04, 2013
हम लेखे राय आर आप हमे क़राए अंदर
AVDHESH KUMAR DELHI
Jan 04, 2013
At every moment my heart says india is great and it is my bad luck that i am indian. When i will die and met to god, will try to ask that why i born in this type of shameful country.
VIJAY LUDHIANA
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











