24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

पढ़ें, दिल्ली में क्‍यों बढ़ी ‘पेपर स्प्रे’ की बिक्री?

05 जनवरी 2013
आईबीएन 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले दिनों एक युवती के साथ बस में गैंगरेप की घटना के बाद बाजार में ‘पेपर स्प्रे’ की बिक्री बढ़ गई है। दुकानदारों ने कहा कि 16 दिसंबर को हुई गैंगरेप की वारदात के बाद ‘पेपर स्प्रे’ की बिक्री काफी बढ़ गई है। ‘पेपर स्प्रे’ के एक डीलर मनीष मित्रा ने कहा कि आम तौर पर हर महीने 10 से 20 कैन बिकते हैं। लेकिन 16 दिसंबर की घटना के बाद मैं हर रोज लगभग 50 कैन बेच रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली के कार्यालयों, खासकर बीपीओ से थोक ऑर्डर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक कैन का आकार अलग-अलग होता है और कीमत 150 रुपये से 500 रुपये के बीच होती है। इसमें आमतौर पर 35 ग्राम काली मिर्च होती है और यह तीन साल में एक्स्पायर होता है। स्प्रे में काली मिर्च के अलावा दूसरे और रसायन मिले होते हैं, जिसके छिड़काव से आंख और त्वचा में जलन होती है। उत्पाद के विज्ञापनों में बताया जा रहा है कि जिस पर इसका छिड़काव किया जाएगा, वह तात्कालिक रूप से देख पाने में अक्षम हो जाएगा और सांस लेने के सिवा और कुछ नहीं कर पाएगा।

स्प्रे का उपयोग कर महिलाएं हमलावरों से अपनी रक्षा कर सकती है और बाद में सहायता के लिए दूसरों को संपर्क कर सकती है। कंपनियां भी अपनी महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए इसे खरीद रही हैं। नोएडा में एक बीपीओ कंपनी के एक वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा कि हमने कर्मचारियों की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया है। हमने अपनी कंपनी में काम करने वाली महिलाओं के लिए पेपर स्प्रे का ऑर्डर दिया है।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं द्वारा इसके उपयोग से उन्हें आपत्ति नहीं है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सिंधु पिल्लई ने कहा कि चाकू, मिर्च के बुरादे या स्प्रे रखकर महिला हमलावर से अपनी रक्षा कर सकती है। आत्म रक्षा में कोई भी महिला हमलावर पर हमला कर सकती है। लेकिन बिना कारण इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और इसका दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। आम आदमी यदि आत्म रक्षा के उपाय अपनाएं तो इसमें आपत्ति नहीं है।

 

दिल्‍ली गैंगरेप में नाबालिग की ‘काली करतूत’ की पूरी कहानी!

बीजेपी मंत्री बोला, महिलाएं हद में रहें नहीं तो रावण...

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें,  वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!
सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

सबसे ताजी

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.