23 मई 2012
जनता मुलायम, मायावती के बहकावे में न आए: अमर
30 जनवरी 2012
वार्ता

आजमगढ़।
लोकमंच के अध्यक्ष अमर सिंह आज समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए लोगों ने इन पार्टियों के बहकावे में नहीं आने की अपील की।

सिंह ने आज यहां सदर विधानसभा क्षेत्र के छतवारा गांव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल की बदहाली के लिए सभी राजनीतिक दलों खासकर सपा और बसपा जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने पत्थरों और पार्कों पर जनता के पैसे को बर्बाद कर दिया और अब लोगों से लुभावने वादे कर रही है, दूसरी ओर सपा सत्ता की भीख मांग रही है।

पोल खोल सकता हूं, पर अभी चुप रहूंगा: अमर सिंह


उन्होंने कहा कि अब जनता को सत्ता और भत्ता के ख्ले से अलग विकल्प तलाशना होगा। उन्होंने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि वह भी झूठे चुनावी वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी पूर्वांचल में उद्योग-धंधे लगाने की काफी संभावनाए हैं, लेकिन यहां के लोगों की उपेक्षा करके पश्चिम में विकास हो रहा है बिजली यहां पैदा होती है और आपूर्ति सैफई और बिजनौर में होती है।

सिंह ने कहा कि बसपा सरकार के 22 मंत्री भ्रष्ट पाए गए। लूट का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है। जो भी सरकार आयी उसने पूर्वांचल के लोगों के साथ भेदभाव कर उन्हें बर्बाद करने का काम किया। यहां के लोग रोजगार की तलाश में तेजी से लोग पलायन कर रहे है। उन्होंने जनता से मायावती और मुलायम से निजात पाने के लिए अलग विकल्प तलाशने के लिए अपील की।

अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव के उस बयान पर सफाई मांगी जिसमें उनके किडनी के इलाज पर उनके द्वारा पैसा खर्च करने की बात की गई थी। उन्होंने मुलायम को ललकारते हुए कहा कि वे झूठे बयान का प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने पैसे खर्च किये हैं तो वे इसका ब्योरा जनता के सामने प्रस्तुत करें अन्यथा यह प्रलाप बंद कर दें।

उन्होंने बटला मुद्दे पर भी सपा की खिचाई की कहा कि जब बटला की घटना हुई तो सपा ने अपना पल्ला झाड़ लिया और आज मुसलमानों की हिमायत बन रहे हैं, यह उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.