30 सितम्बर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
पटना। बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटेल नगर में झारखंड के एक विधायक के घर में उत्तर प्रदेश के चंदौली की एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें से एक आरोपी खुद को विधायक का भतीजा बता रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली की रहने वाली एक युवती गुरुवार की रात पटना जंक्शन पर अकेले भटक रही थी, तभी कुछ युवक उसे बहला-फुसलाकर झारखंड के विधायक राजेन्द्र सिंह के आवास पर ले आए। विधायक आवास पर पांच लड़कों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पीड़िता चार दिन पूर्व अपने घर से भाग गई थी।
पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) जयकांत ने बताया कि इस आरोप में रांची के नीरज कुमार सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार नीरज खुद को विधायक सिंह का भतीजा बता रहा है।
इधर, विधायक सिंह ने न पर बताया, "यह सही है कि मेरा एक मकान पटेल नगर में जरूर है, लेकिन पिछले दो वर्षों से मैं वहां नहीं गया हूं। वहां एक केयर टेकर और किरायेदार रहते हैं।"
उन्होंने उनके किसी रिश्तेदार के वहां रहने या उसकी गिरफ्तारी से भी इंकार किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनका नीरज नाम का कोई भतीजा नहीं है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- नक्सली हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की मांग, छत्तीसगढ़ सरकार बर्खास्त करो
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- पिछले 1 साल में बड़ी नक्सली वारदातों से जुड़ी खबरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- ‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
- ‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
- प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
- ‘ऑनलाइन बैंकिंग’ तो नहीं करते, लग सकती है चपत!
- वीकेंड मैगजीन: क्रिकेट, सट्टेबाजी, BCCI, बॉलीवुड और हजारों करोड़ का काला कारोबार
- वीकेंड मैगजीन: IPL Spot Fixing, विंदू, बॉलीवुड और बदनामी!
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- आईपीएल फाइनल में दौड़ेगी शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











