23 मई 2012
अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए एफ-16 लड़ाकू विमान
07 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


इस्लामाबाद।
भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। इसमें दो युद्धक विमान शामिल हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका से इस तरह के कुल 18 विमान हासिल किए हैं। समाचारपत्र 'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के साथ कदम से कदम मिलने के लिए नए लड़ाकू विमान खरीदे हैं।

सोमवार को एफ-16 डी ब्लॉक 52 के दो विमान पाकिस्तान पहुंचे। ये विमान अत्याधुनिक हैं और रात में भी उड़ान भरने और हमला करने में सक्षम हैं।

भारत एफ-16, एफ-18 से अधिक मजबूत होता: अमेरिका


पीएएफ ने अपने बयान में कहा, "सोमवार को हमने दो एफ-16 विमान प्राप्त किए। ये विमान सीधे अमेरिका से जैकोबाबाद के पीएएफ बेस शाहबाज पर पहुंचे।"

पाकिस्तान ने अमेरिका से 18 नए विमान खरीदने के अलावा उन 35 पुराने विमानों को उन्नत बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एफ-16 विमानों की खरीद की घोषणा 2005 में हुई थी।

भारत ने किया दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.