10 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
कराची। पाकिस्तानी मछुआरों ने कराची बंदरगाह के निकट अरब सागर से एक विशाल व्हेल शार्क को पकड़ा है जिसकी लंबाई 36 फुट और वजन सात हजार किलोग्राम से भी अधिक है।
एक पाकिस्तानी अखबार ने बताया कि यह व्हेल शार्क मछुआरों को गत मंगलवार को तट से केवल 90 मील दूर मृत अवस्था में मिली थी। इसे दो क्रेनों की मदद से पूरे चार घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया। व्हेल के शव को कम से कम तीन दिन के लिये बंदरगाह के नीलामी कक्ष में रखा गया है, ताकि आम लोग इसे देख सकें।
अखबार ने बताया कि इस शार्क को हाजी कासिम नामक एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये में खरीद लिया। बाद में कासिम ने इसे देखने के लिये नीलामी कक्ष आने वालों पर एक निश्चित प्रवेश शुल्क भी लगा दिया।
कासिम ने कहा कि मैंने अपने दोस्तों की मदद से एक ऐसी मछली खरीदी है, जिसका कोई बाजार मूल्य नहीं है। मैंने केवल उन मछुआरों को प्रोत्साहित करने के लिये ऐसा किया है, जिन्होंने काफी लंबे समय तक खुले समुद्र के बीच में रहकर इसे पकड़ा है। इन मछुआरों को कुछ ईनाम तो मिलना ही चाहिए था।
कासिम ने बताया कि लोगों के देखने के बाद वह इसका मांस व्यवसायियों को बेच देंगे।
जानकारों का मानना है कि यह शार्क मछुआरों के जाल में फंसने से ही मरी होगी। कराची बंदरगाह के आसपास पिछले सात वर्षों के दौरान लगभग 35 व्हेल शार्क या तो मृत पायी गयी हैं अथवा पकड़ ली गयी हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.