23 मई 2012
पाकिस्तान में समय से पहले हो सकते हैं चुनाव
31 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस/वार्ता
 
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

इस्लामाबाद।
पाकिस्तान में संसदीय चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मई में बजट पेश किए जाने के बाद इस पर विपक्षी दलों से चर्चा की जाएगी।

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक से लौटने के बाद गिलानी ने समाचारपत्र 'डॉन' से कहा कि पाकिस्तान में संसदीय चुनाव अक्टूबर या नवम्बर हो सकते हैं। लेकिन इस बारे में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) विपक्षी दलों से बातचीत करेगी।

अब पाकिस्तान में तानाशाही की उम्मीद नहीं: गिलानी



पाकिस्तानी नेशनल असम्बली का कार्यकाल 2013 में पूरा होने वाला है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से जारी राजनीतिक उथल पुथल के कारण यहां मध्यावधि चुनाव की स्थिति बन गयी है।
 
रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नईम खालिद लोधी को बर्खास्त किए जाने को वाजिब ठहराते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकार व सेना के बीच गलतफहमी पैदा कर रहे थे। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह अध्याय अब समाप्त हो चुका है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों के दौरान भारी राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। सबसे पहले मेमोगेट प्रकरण के खुलासे के बाद सत्ता के गलियारों में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। इस प्रकरण के खुलासे के बाद देश की शक्तिशाली सेना और सरकार के बीच तलवारें खिंच गयी थीं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति फिर से सामान्य हो रही है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.