23 मई 2012
पाक के पख्तूनख्वा में 2011 में 1430 लोग मारे गए
01 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले साल हुए आतंकवादी हमलों में कुल 1430 लोगों की जान गई। मरनेवालों में 256 पुलिसकर्मी और 227 सैनिक भी शामिल हैं। सरकार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार के हवाले से बताया कि वर्ष 2011 के आतंकवादी हमलों में 900 से अधिक लोग घायल भी हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 2011 में कुल 6,236 आतंकवादियों और 24,122 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया।

इसके साथ-साथ प्रांत की दो जेलों को विचाराधीन आतंकवादियों के हिरासत केंद्र में बदलने के लिए उन्हें सेना को सौंपा गया।

रिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष प्रांत में 34 बम विस्फोट हुए जबकि पेशावर, नौशेरा, चरसद्दा और कोहट सबसे अशांत क्षेत्र रहे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में अमेरिका के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई शुरू होने के बाद से खबर पख्तूनख्वा प्रांत और अफगानिस्तान सीमा से लगे संघ प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) में सर्वाधिक संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.