08 दिसंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लंदन। एक फर्जी फोन कॉल के जवाब में डचेस ऑफ कैम्ब्रिज की तबीयत के बारे में एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन को जानकारी देने वाली भारतीय मूल की नर्स जैसिंथा लंदन में मृत पाई गई हैं। मालूम हो कि केट मिडलटन गर्भवती हैं और उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के 2 रेडियो जॉकी ने महारानी और प्रिंस चार्ल्स बन कर अस्पताल में फोन किया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने समझा कि फोन शाही परिवार से आया है और गर्भवती डचेस ऑफ कैम्ब्रिज की तबीयत के बारे में रेडियो स्टेशन को सारी जानकारी दे दी।
ड्यूक और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज ने एक बयान जारी कर कहा है कि नर्स जैसिंथा सैल्दान्हा की मौत से उन्हें बहुत दुख हुआ है। किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल ने जैसिंथा की मौत की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि जैसिंथा बहुत बढ़िया नर्स थीं और अपने साथियों के बीच काफी लोकप्रिय थीं और उन्हें खूब सम्मान दिया जाता था। वो शादीशुदा थी और उनके दो बच्चे हैं।
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक जैसिंथा को अस्पताल से न तो निलंबित किया गया और न ही किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि वो इस पूरे घटनाक्रम के बाद खुद को अकेली महसूस कर रही थीं और असमंजस की स्थिति में थीं। जैसिंथा चार साल से भी ज्यादा समय से इस अस्पताल में काम कर रही थीं। पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मान कर जांच कर रही है।
वहीं शाही महल के प्रवक्ता का कहना है कि इस घटना के बारे में अस्पताल से कभी कोई शिकायत नहीं की गई। हम इस घटनाक्रम से जुड़ी नर्सों और कर्मचारियों के साथ पूरा समर्थन जताते हैं।
आखिर क्या है पूरा मामला?
गर्भवती डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन का इलाज एक अस्पताल में हो रहा था। केट मिडलटन अस्पताल में भर्ती थीं। दो ऑस्ट्रेलियाई रेडिया जॉकी ने केंद्रीय लंदन के किंग एडवार्ड सप्तम अस्पताल को फोन किया और खुद को शाही परिवार का सदस्य बताया। रेडिया जॉकी ने दावा किया कि वो ब्रितानी महारानी और प्रिंस चार्ल्स बोल रहे हैं। इसके बाद उनकी बात डचेज की निजी नर्स से करा दी गई। इस तरह कैथरीन की सेहत से जुड़ी ताजा जानकारी रेडियो स्टेशन तक पहुंच गई। अस्तपाल के कर्मचारी ने समझा कि सच में शाही परिवार से फोन आया है। अस्पताल का कहना है कि गोपनीयता का गंभीरता से ख्याल रखा गया लेकिन टेलीफोन प्रोटोकॉल की समीक्षा हो रही है।
ऑफ एयर किए गए रेडियो जॉकी
वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद टूडे एफएम नाम के रेडियो स्टेशन का कहना है कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि वो पकड़े नहीं गए, लेकिन वो इसके लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हालांकि रेडियो स्टेशन ने दोनों रेडियो जॉकी को नोटिस थमा दिया है और अगले आदेश तक उन्हें ऑफ एयर कर दिया है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- देखें, केदारनाथ की तबाही का मंजर
- पढ़ें, उत्तराखंड में मौत का तांडव देखने वालों की आपबीती
- आरएसएस प्रमुख से मिले आडवाणी
- शुरुआती वजन बढ़ने पर निर्भर बच्चे का आईक्यू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, केदारनाथ में तबाही के लिये कुदरत नहीं इंसान जिम्मेदार
- दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार (फोटो सहित)
- सुनें, उत्तराखंड में खोए पिता को ढूंढते बेटे का दर्द
- सुनें, उत्तराखंड तबाही की दास्तां पायलट की जुबानी
- हार्वर्ड में दाखिला लेगा 10 वर्षीय लुइस रेमिरेज
- मप्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- मोदी के सामने जो आया गया, नीतीश का क्या होगा?
- cricket quiz 6: चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत ने पाक को कितनी बार हराया है ?
- बेटा ही नहीं पिता आदित्य पंचोली ने भी जिया के साथ..!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, केदारनाथ की तबाही का मंजर
- केदारनाथ पहुंचा बचाव दल, भूख से तड़प रहे हैं लोग, अभी भी फंसे हैं 62 हजार लोग
- पढ़ें, उत्तराखंड में मौत का तांडव देखने वालों की आपबीती
- फिल्म कैसी भी हो ‘खिलाड़ी’ को बस पैसों से मतलब!
- देखें, मिथुनदा ने बनाई A ग्रेड फिल्म?
- रुपए की कमजोरी से शेयर बाजार में मचा कोहराम
- अपनों से हर रिश्ता तुड़वाता जा रहा है ‘इंटरनेट’
- अज्ञात लोगों ने लालू को मारी गोली, मौके पर ही मौत
- देखें, ‘नौटंकी’ रोहन अब महिलाओं पर....
- ‘रांझणा’ धनुष को नहीं पसंद ससुर रजनीकांत...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











