27 नवंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
अहमदाबाद। भले ही गुजरात के मुख्यमंत्री ये कहे कि वो किसी के खाते नहीं हैं और ना ही खाने देते हैं, लेकिन उनके सिपहसालार ही उनके इस फलसफे को नहीं मानते हैं। पड़ताल में यह सामने आया है की गुजरात के डांग जिले में नरेगा स्कीम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टचार हो रहा है। इस मामले में आरोप बीजेपी विधायक विजय पटेल पर लग रहे हैं। चुनाव का मौसम देख कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आरटीआई कार्यकर्ता बापू महाला का आरोप है कि सरकारी योजना का पैसा लूटने की गरज से विधायक विजय पटेल ने भी नरेगा में अकाउंट खुलवा रखा है। जब आईबीएन7 ने विधायक विजय पटेल से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है। महाला का आरोप है कि डांग जिले में कई ऐसे परिवार हैं जिनके सदस्यों के नाम पर नरेगा के अकाउंट खोले गए हैं, लेकिन नरेगा की रकम उन तक नहीं पहुंच पाई है। महाला के मुताबिक कई अकाउंट तो ऐसे लोगों के नाम खोले गए हैं जिनकी सालों पहले मौत हो चुकी है।
ऐसे ही एक मृतक की पत्नी सविता से जब रिपोर्ट ने पूछा तो सविता ने ये कहा...
रिपोर्टर-क्या आपको मालूम है कि आपके पति के नाम पर पिछले कई साल से पैसे लिए जा रहे हैं?
सविता-नहीं, मेरे पति की तो पांच साल पहले ही मौत हो गई थी।
रिपोर्टर-क्या आपने मामले की जांच कराने की कोशिश की।
सविता-नहीं
सवाल ये है कि आखिर मृतकों और बेरोजगारों के नाम पर आने वाला पैसा किसके अकाउंट में जा रहा है? कांग्रेस का आरोप है कि इस घोटाले के पीछे बीजेपी नेताओं का हाथ है। कांग्रेस ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ताल ठोक कर कहते हैं कि उनके सूबे में भ्रष्टाचार नहीं है, लेकिन डांग में सामने आए नरेगा घोटाले ने उनके दावे की पोल खोल दी है। अब देखना ये है कि मोदी आरोपी विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











