23 मई 2012
घायल पर से ट्रेन गुजर गई, लोग तमाशबीन बने रहे!
09 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


आगरा।
उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहगंज क्षेत्र में दिल्ली आगरा रेलवे ट्रैक पर आज एक आदमी गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गयी, लेकिन तमाशबीन लोगों ने उसे पटरी से नहीं हटाया।

पुलिस ने बताया कि ग्यासपुरा निवासी जयप्रकाश रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और इसी बीच ट्रेन आ गयी। ट्रेन को देख जयप्रकाश गश खाकर पटरी के बीच गिर पड़ा और ट्रेन उसके ऊपर से निकल गयी, जिससे उसके दोनों पैर कट गये वह मदद के लिये चिल्लाता रहा लेकिन लोग तमाशा देखते रहे।

इसी बीच दिल्ली से आ रही उत्कल एक्सप्रेस फिर उसके ऊपर से गुजर गयी, लेकिन वह जिंदा पटरी पर कराहता रहा। काफी देर बाद लोगों ने उसे गंभीर हालत में पटरी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.