21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

पवार नाराज, फैसला टला, संकट में यूपीए?

23 जुलाई 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
यूपीए सरकार में शरद पवार की एनसीपी शामिल रहेगी या बाहर जाएगी? इस सवाल का जवाब आज पार्टी की उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद भी नहीं मिल सका। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने सिर्फ इतना कहा कि एक-दो दिन में पार्टी एक और बैठक करेगी, जिसमें महाराष्ट्र के नेता भी शामिल होंगे और उसी के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल पार्टी नेता सरकार की ओर से आयोजित किसी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। अगाथा संगमा के मंत्रिपद से इस्तीफे पर पटेल ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय करेगी, अगाथा उसका पालन करेंगी।

लो भई, पवार मान गए, बोले-यूपीए का हिस्सा थे,रहेंगे!

पटेल ने कहा कि आज की बैठक में कई पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। हम चाहते थे कि महाराष्ट्र इकाई के हमारे साथी भी यहां आएं। महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र चल रहा है इस वजह से वे नेता बैठक में शामिल नहीं हो पाए। कल हम पुणे में बैठक करेंगे। और तभी कोई निर्णय लेंगे।

पटेल ने कहा कि हम यूपीए के एक हिस्सेदार हैं और आगे भी यूपीए के साथ ही मिल-जुलकर जिम्मेदार घटक की तरह काम करेंगे। महाराष्ट्र में भी हमारी मिलजुली सरकार है। वहां से भी कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। वहां के नेताओं का बात सुने बिना हम फैसला नहीं कर सकते इसलिए जब तक सारी बातों का पूर्णविराम नहीं लगता तब तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। पार्टी किसी भी तरह के सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी।

‘नम्बर दो’ नहीं बने तो कैबिनेट छोड़ दी पवार ने!

पटेल ने कहा कि अगाथा संगमा आज शरद पवार से मिलीं। वहां उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा वे उसका पालन करेंगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नेताओं के साथ एनसीपी सुप्रीमो ने पिछले दिनों मुलाकात की थी जिसमें यूपीए सरकार का साथ छोड़कर बाहर से समर्थन देने पर विचार किया गया था।

देखें, प्रफुल्ल पटेल ने खोली कुछ कांग्रेसियों की पोल

कांग्रेस-एनसीपी में तनातनी बढ़ी, अगाथा संगमा ने इस्तीफा दिया

मनमोहन ने पढ़े पवार के कसीदे, कहा, आप तो ‘दौलत’ हैं!

पवार: मनमोहन के फैसलों का खामियाजा भुगत रहा है देश

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.