22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

नीतीश बोले, बिहार में फैल गया है ‘बेसब्री का वायरस’

17 अक्‍टूबर 2012
आईबीएन 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि जैसे सर्दी और लू के वायरस होते हैं उसी तरह बिहार में कई लोग ‘बेसब्री का वायरस’ से पीड़ित हो गए हैं। इसका अब फैशन चल गया है। पटना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव का नाम लिए बगैर कहा कि बिहार में कई लोग बेसब्री के वायरस से ग्रसित हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि इतना ही नहीं बेसब्री का आलम यह है कि ऐसे लोग उनकी सरकार को अस्थिर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने पिछले दिनों मधुबनी कांड को लेकर विपक्षी दलों के बिहार बंद और हंगामा करने की ओर इशारा करते हुए कहा कि आखिर कोई भी कांड होने के बाद पुलिस को कुछ समय देने के बजाय लोग खुद जांचकर्ता बन जाते हैं, जो सही नहीं है। ऐसे में कानून का राज्य स्थापित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को भी कुछ समय चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए एंटी क्लाइमैक्स की तरह प्रकरण समाप्त हो गया है।

जिसकी मौत पर बिहार बंद, वो लड़का दिल्‍ली में मिला!

बिहार में मधुबनी के जिस लड़के की हत्या के आरोप में बवाल हुआ था वो लड़का दिल्ली के महरौली थाने में मिला। बिहार पुलिस ने दावा किया कि वो लड़का सुरक्षित है। बिहार के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने दावा किया था कि उन्होंने खुद इस लड़के से बात की। डीजीपी के मुताबिक उन्होंने थाने के एसएचओ जरनैल सिंह से भी बात की थी। उन्होंने इसे कंफर्म किया है कि लड़का और लड़की थाने में हैं।

मालूम हो कि बिहार के मधुबनी में बीते दिनों हुई पुलिस फायरिंग के विरोध में दो दिन पहले आरजेडी, एलजेपी और लेफ्ट ने बंद किया था। पूरे बिहार में बंद का खासा असर देखने को मिला था। लालू यादव और रामविलास पासवान ने पटना में पैदल यात्रा की थी। कुछ दिन पहले मधुबनी में एक युवक की सिरकटी लाश मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये लाश दिल्ली में मिले छात्र की थी, जो इलाके के ही एक शिक्षा अधिकारी की बेटी से प्यार करता था। घरवालों के मुताबिक जब शव मिला तो उसकी पहचान छिपाकर प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की। मामला तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को अपनी ‘अधिकार यात्रा’रद्द करनी पड़ी। शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सोमवार को बिहार के डीजीपी अभयादनंद ने दावा किया है कि लड़का दिल्ली के महरौली थाने में सुरक्षित है।

 

बिहार बंद असरदार, लालू और पासवान हिरासत में

विपक्ष के बंद से थमा बिहार, सवालों में ‘सुशासन’? 

रोहतासः अपहरण कर किया था गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.