06 फरवरी 2013
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के दावेदार नरेंद्र मोदी आज SRCC पहुंचे और बिजनेस के स्टूडेंट्स को लेक्चर दिया। महाकुंभ की तारीखों में बदलाव कर SRCC का निमंत्रण स्वीकार करने वाले मोदी ने बता दिया कि उनका मकसद देश के युवाओं को आकर्षित करना है और अपने भाषण में उन्होंने ‘विजन इंडिया’ की पूरी झलक दिखाई। मोदी ये संदेश देने में भी कामयाब भी रहे कि उन्हें सिर्फ हिंदुत्व के चश्मे से देखने वाले शायद भूल कर रहे हैं। मोदी ने बड़ी ही सफाई के साथ सिर्फ और सिर्फ विकास के मुद्दे पर बात की। उन्होंने SRCC के छात्रों के माध्यम से पूरे देश के युवाओं को संदेश दिया कि मोदी को उनकी और उन्हें मोदी की जरूरत है। गुजरात के विकास के किस्से और युवा शक्ित के उपयोग के अपने फार्मूलों को उन्होंने कुछ इस प्रकार से लेक्चर में पिरोया कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए।
आजादी मिली पर सुशासन नहीं मिला
मोदी ने आजादी के 60 साल बाद भी देश में सुराज कायम नहीं हो पाया है। हमें आजादी तो मिल गई है लेकिन वो हक नहीं मिल पाया है। इस समय दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रा-छात्राओं को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा ‘गांधी और पटेल की धरती मेरा नाता है। मैं चीजों को अलग नजरिये से देखता हूं। अब तक देश को सुशासन नहीं मिल पाया है। देश में निराशा का माहौल है। पूरे देश में भ्रष्टाचार से निराशा का माहौल है, लेकिन इस निराश के बीच भी विकास संभव है, अगर संकल्प सही तो लक्ष्य को पाया जा सकता है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है।
भारत की ग्लोबल छवि पर दिया जोर
गुजरात में हुए विकास की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में समुचित विकास के बाद ही देश की गरीबी दूर की जा सकती है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में शिक्षा प्रणाली बेहतर हुई है। सेवा क्षेत्र में गुजरात ने कई बेहतर कदम उठाए हैं। देश में अगर उसी तरह से काम हो तो देश को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन इसके लिए इच्छाशक्ति की जरूरी है। भारत गरीब देश नहीं है। गुजरात भारत के अंदर है, अगर गुजरात विकास कर सकता है तो पूरा देश का उसी तर्ज पर विकास हो सकता है।
भाषण से पहले हुआ विरोध प्रदर्शन
दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कॉलेज के कार्यक्रम में गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के शरीक होने का विरोध शुरू हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए मोदी के विरोध में छात्र संगठन आइसा के छात्र कॉलेज के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज के बाहर धारा 144 लगा दी। पुलिस ने बैरीकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को काबू करने और इन्हें रोकने की कोशिश की। गौरतलब है कि मोदी के विरोध का अंदेशा पहले से ही जताया जा रहा था। बहरहाल, विरोध के बीच मोदी कॉलेज पहुंचे और छात्रों के सामने अपना भाषण दिया। इस दौरान मोदी ने गुजरात की उपलब्धियों को सामने रखा और देश में सुराज लाने की बात कही।
मोदी के भाषण की अहम बातें
* पूरे गुजरात में हर साल जगह जगह पुश चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं
* गुजरात में पहली फोरेंसिक साइंस रिसर्च यूनिवर्सिटी स्थापित की
* चिकित्सा शिविरों के चलते पशुओं की 120 बीमारियां खत्म
* किसानों को दिए जाते हैं स्वाइल कार्ड
* गुजरात में देश की पहली टीचर्स टेनिंग यूनिवर्सिटी स्थापित की
* मोदी बोले, अफगानिस्तान में मिलता है गुजरात का टमाटर
* लैब से लैंड तक रिसर्च ले जाकर किसानों को फायदा पहुंचाया
* दिल्ली की शान मेट्रो को कोच आते हैं गुजरात से
* गुजरात का दुग्ध उत्पादन 80 फीसदी बढ़ा
* हर साल गर्मी में पूरे एक महीने तक सारे सरकारी अधिकारी गुजरात के किसानों को सिखाते हैं आधुनिक खेती
* हर साल गर्मी में पूरे एक महीने तक सारे सरकारी अधिकारी गुजरात के किसानों को सिखाते हैं आधुनिक खेती
* मोदी बोले- देश में दम है, सही से इस्तेमाल की जरूरत
* मोदी बोले, नेताओं ने नहीं युवाओं ने विश्व में बनाई भारत की पहचान।
* भारत को आजादी मिली, लेकिन अच्छा शासक नहीं मिला: मोदी
* मोदी बोले, टीचर भी एक्सपोर्ट करना चाहता हूं मैं
* पुलिस में भर्ती पर उठाए सवाल। गुजरात का पुलिसबल हिंदुस्तान में सबसे नौजवान
* दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
* सिंगापुर, यूरोप से लेकर दिल्ली तक बिकता है गुजरात का दूध
* मोदी बोले, अमिताभ बच्चन घर घर जाकर कहते हैं कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में
* यूरोप और अमेरिका बूढ़ा हुआ: नरेंद्र मोदी
* srcc में नरेंद्र मोदी का लेक्चर शुरू।
* srcc के छात्रों ने दिया स्टैंडिंग ओविएशन।
* जब तक मोदी मंच तक पहुंचे छात्र ताल बजाते रहे।
* srcc में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। मोदी के समर्थन में नारे लगाए।
* देश का सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस कॉलेज है श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स।
* इस कॉलेज के छात्रों को कंपनियां देती हैं लाखों के पैकेज।
* हर छात्र का सपना होता है इस कॉलेज में पढ़ना।
* SRCC कॉलेज पहुंच गए नरेंद्र मोदी
* श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मोदी के भाषण से पहले आईसा का विरोध प्रदर्शन।
* नेहरू के बाद कोई इतना पॉपुलर हुआ है तो वो मोदी हैं: सिंघल
* कुंभ:राजनाथ के सामने लगे मोदी को PM बनाओ के नारे
* पीएम ने गुजरात में विकास के लिए मुझे बधाई दी: मोदी
* मोदी ने की पीएम से मुलाकात, अब छात्रों से होंगे रूबरू
* मोदी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











