09 जनवरी 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। जस्टिस नानावटी आयोग के नए आदेश से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। आयोग ने गुजरात सरकार को एक आदेश जारी कर एक कमेटी गठित करने को कहा है जो ये पता लगाए कि किन हालातों में 2002 गुजरात दंगों से जुड़े दस्तावेज नष्ट किए गए। आयोग ने इस कमेटी में गुजरात के गृह सचिव और एडीजीपी को शामिल करने को कहा है। आयोग ने इस रिपोर्ट को एक महीने के भीतर दाखिल करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की कोर्ट में दाखिल उस याचिका के बाद आया है जिसमें उन्होंने कोर्ट से गुजरात सरकार को आयोग को दस्तावेज मुहैया कराने के निर्देश देने की गुजारिश की थी। गौरतलब है कि 2002 के दंगों से जुड़े कई अहम दस्तावेज नष्ट हो चुके हैं।
गुजरात सरकार के खुफिया विभाग के एडिशनल डीजीपी ने 18 अक्तूबर 2012 को नानावटी आयोग को भेजे जवाब में ये बात कबूल की थी। निलंबित आईपीएस अफसर संजीव भट्ट ने आयोग से ये दस्तावेज देखने के लिए मांगे थे। आयोग ने भट्ट की अर्जी नामंजूर कर दी थी। इसके बाद भट्ट इस मांग को लेकर हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिए थे कि वो भट्ट को तमाम दस्तावेज दिखाए, लेकिन खुफिया विभाग के डीजीपी ने नानावटी आयोग को खत लिखकर साफ किया कि कई अहम दस्तावेज जो भट्ट देखना चाहते हैं वो रुटीन कोर्स में नष्ट किए जा चुके हैं। मांगे गए 47 दस्तावेजों में से 16 ही पेश किए गए, लेकिन आयोग के नए आदेश के बाद अब सरकार के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है। जांच के बाद इस बात का खुलासा हो सकता है कि आखिर किन हालातों में दस्तावेजों को नष्ट किया गया। कहीं इसके पीछे सबूतों को नष्ट करने की मंशा तो नहीं थी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- नक्सली हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की मांग, छत्तीसगढ़ सरकार बर्खास्त करो
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- पिछले 1 साल में बड़ी नक्सली वारदातों से जुड़ी खबरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- ‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
- ‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
- प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
- ‘ऑनलाइन बैंकिंग’ तो नहीं करते, लग सकती है चपत!
- वीकेंड मैगजीन: क्रिकेट, सट्टेबाजी, BCCI, बॉलीवुड और हजारों करोड़ का काला कारोबार
- वीकेंड मैगजीन: IPL Spot Fixing, विंदू, बॉलीवुड और बदनामी!
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- आईपीएल फाइनल में दौड़ेगी शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











