07 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
अमेठी। रॉबर्ट वाड्रा द्वारा खुद राजनीति में आने के संकेत देने के चंद घंटे बाद उनकी पत्नी प्रियंका वाड्रा ने साफ किया कि उनके पति राजनीति में नहीं आ रहे हैं और वे अपने काम से खुश हैं। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अपने पति को बहुत अच्छी तरह जानती हूं, वे अपने व्यवसाय से बहुत खुश हैं। वे राजनीति में नहीं आएंगे।"
उन्होंने कहा, "पत्रकारों ने ऐसा सवाल पूछा होगा, जिससे वे उलझ गए होंगे और उनके बयान का गोलमोल मतलब निकाला जा रहा है।"
प्रियंका और मैं राजनीति में आ सकते हैं: रॉबर्ट वाड्रा
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार में पत्नी प्रियंका वाड्रा के सहयोग के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को कहा कि यदि जनता ने चाहा तो वे भी राजनीति में कदम रखेंगे।
गौरीगंज में रॉबर्ट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यदि लोगों की इच्छा होगी तो मैं जरूर राजनीति में आऊंगा और चुनाव लड़ूंगा।"
उन्होंने कहा, "मैं रायबरेली और अमेठी में अपनी पत्नी के साथ राहुल गांधी का संदेश फैला रहा हूं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि कांग्रेस ही उत्तर प्रदेश का विकास कर सकती है।"
रॉबर्ट वाड्रा बोले, आज राहुल का तो कल प्रियंका का होगा!
प्रियंका के राजनीति में आने के सवाल के जवाब में वाड्रा ने कहा, "हर चीज का एक वक्त होता है। सबकुछ समय पर ही होगा। अभी राहुल गांधी का वक्त है। आगे प्रियंका का भी वक्त होगा।"
राहुल गांधी के प्रधानंमत्री बनने के सवाल पर वाड्रा ने कहा कि इसका जवाब खुद राहुल देंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2012
Feb 09, 2012
अरे पत्नी राजनीति मे है तो पति को क्यो मना कर रही है पूरा परिवार तो है ही एक और सही कम से कम सब लोग एक ही जॉब करेंगे तो एक दूसरे को ग़लत नही कह सकेंगे
इतना बड़ा हिन्दुस्तान है तो संभालने के लिए कई लोग चाहिए
वाड्रा जी आप तो किस्मत वाले हो की आप का सारनेम मे गाँधी जुड़ गया है आब तो आप की चाँदी हो गई है और खानदानी बिल्ला मिल गया है
जागो इंडिया जागो
O P Tiwari Ratlam
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.