22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

स्‍पेशल रिपोर्ट: जब भारतीय का सिर काटने पर मुशर्रफ ने दिया कश्‍मीरी को इनाम

09 जनवरी 2013
hindi.in.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर दो भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया गया। पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ और गोलीबारी की। पुंछ सेक्‍टर के मेंढर में पाकिस्‍तानी सैनिकों ने कोहरे का फायदा उठाकर गश्‍त कर रहे भारतीय जवानों पर हमला किया और बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए भारतीय सैनिकों के सिर काट दिए। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्‍तानी सैनिक एक भारतीय जवान का सिर अपने साथ ले गए। ये इस तरह का पहला मामला नहीं है, पिछले साल अमेरिकी ड्रोन हमलों में मारे गए आतंकवादी इलियास कश्‍मीरी ने वर्ष 2000 में एक भारतीय सैनिक का सिर काटकर परवेज मुशर्रफ को पेश किया था। इसके बाद पाकिस्‍तान के तत्‍कालीन सेनाप्रमुख परवेज मुशर्रफ ने कश्‍मीरी को 1 लाख रुपये का इनाम दिया था। शहीद सौरभ कालिया का शव पाकिस्‍तान ने किस हालत में लौटाया था, ये सभी को मालूम है। शहीद के माता-पिता ने इंसाफ मांगा तो भारत सरकार चुप रही।

खुलासे पर कुछ नहीं बोली थी भारत सरकार

भारतीय सैनिक का सिर काटने पर कश्‍मीरी को इनाम का खुलासा जब मीडिया में हुआ तब भारत सरकार ने प्रतिक्रिया देना तक जरूरी नहीं समझा था। इसी प्रकार से 1971 के युद्ध में पाकिस्‍तान ने भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थीं। भारतीयों जवानों आंखें निकाली गईं। उनके बदन को सिगरेट से जलाया गया और न जाने कितनी यातनाएं दी गईं, लेकिन भारत सरकार कुछ नहीं कर सकी। न किसी मंच पर ठीक से ये मुद्दा उठाया गया। भारत सरकार की इस ढुलमुल नीति का ही परिणाम है कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु जैसे आज तक भारत के नागरिकों के पैसे रोटी तोड़ रहे हैं। दूसरी ओर पाकिस्‍तान हमारे सैनिकों के सिर काअ रहा है।

1994 में गाजियाबाद से विदेशियों को उठा ले गया था

ऐसा नहीं था कि कश्‍मीरी को भारत सरकार या सुरक्षा एजेंसियां नहीं जानती थीं, लेकिन उसका ढुलमुल रवैया ही ऐसे मामलों को बढ़ाता रहा है। कश्‍मीरी का जन्‍म गुलाम कश्‍मीर में हुआ था और उसने भारत विरोधी जेहाद के लिए हुजी और ब्रिगेड 313 नाम के आतंकी संगठन बनाए थे। ये आतंकी बहुत खूंखार था और 1999 में कंधार प्‍लेन हाईजैक की पृ‍ष्‍ठभूमि इसी आतंकी ने तैयार की थी। बात 1994 की है जब गाजियाबाद में कश्‍मीरी उमर शेख और अन्‍य आतंकियों के साथ घुसा और विदेशियों को अगवा कर ले गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने विदेशियों को छुड़ा लिया था, लेकिन एक अधिकारी को गोली से उड़ाकर कश्‍मीरी फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस ने उमर शेख को गिरफ्तार कर लिया था। इसी उमर शेख को छुड़ाने के लिए आतंकियों ने 1999 में प्‍लेन हाईजैक किया और भारत सरकार को उमर शेख व आतंकी मौलाना मसूद अजहर को रिहा करना पड़ा था।

 

जवान का सिर काटकर बोला पाकिस्‍तान, झूठा है भारत

भारत का रटा-रटाया बयान, सब्र का इम्तिहान न ले पाकिस्‍तान

पाकिस्तान ने कब-कब भारत की पीठ में छुरा घोंपा? 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

Jan 14, 2013

पहले भारत का नारा था के जिओ और जीने दोऔर पाकिस्तान पाकिस्तान का ,ना जिएंगे ना जीने देंगे और चीन का नारा है जिएंगे भी जीने भी नही देंगे किओ के उसको अपने आप पर भरोसा है | और भारतीज्वानो का नारा है करो या मरो पर भारती नेता यही सोचते रहते हैके फूट कैसे डाली जाए ?

kuldip kumar Ludhiana

Jan 11, 2013

भाई अभी बेनजीर को मरने/मरवाने वाला मुशरफ़ ही है | इस को मरने वाला पाकिस्तान मे अभी तक पैदा ही नही हुआ |अगर मुशरफ़ को कोई पाकिस्तानी मरता है तो उसे भारती वीज़ा दिया जाएगा | और सन्मानित ईया जाएगा |वैसे इसने भी सता को शीना था और उससे भी इसी त्रह शिन गई |

kuldip kumar Ludhiana

Jan 09, 2013

जो ये कम करेगा उसको पैसे की ज़रूरत नही देश का नाम उँचा करना ही काफ़ी है. पैसा 2 लाख कुछ भी नही है. ऐसा जाँबाज कोई बिरली मा ही जनम देती है जैसे जिसने गाँधी जी को मारा था उसका बदला उसने विदेश म जाकर लियाथा.

KP Sharma jammu

Jan 09, 2013

मुशरफ़ का सिर काटने वाले को मैं 2 लाख देता हूँ यह मेरा वादा है.

VIJAY SOOD LUDHIANA

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.