23 मई 2012
मुम्बई में बदलाव के लिए कई आजाद उम्मीदवार
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
कैद नाजमी

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

मुम्बई।
बृहनमुम्बई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में मुम्बई के कई निर्दलीय उम्मीदवार बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें समर्थन दे रहा है 'मुम्बई 227' नामक संगठन।

संगठन का यह नाम बीएमसी की 227 सीटों को लेकर पड़ा है। यह संगठन पिछले महीने अस्तित्व में आया। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक व रोमानिया में भारत के राजदूत रह चुके जुलियो एफ. रिबीरो, पूर्व मुख्य सचिव व बीएमसी के प्रमुख रह चुके वी. एस. रंगनाथन तथा पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) चंद्रा अयंगार ने इस संगठन का निर्माण किया, जो 'मुम्बई 227' के सलाहकार बोर्ड में भी हैं।

मुम्बई महानगरपालिका पर टिकीं सबकी निगाहें


यह संगठन बीएमसी के लिए चुनाव लड़ रहे 60 निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दे रहा है। बीएमसी के लिए मतदान 16 फरवरी को है।

बीएमसी के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता, शिक्षक, आईआईटीयन, चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्सी ड्राइवर, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, इवेंट मैनेजर, पुलिस कर्मियों की पत्नियां, छोटे व्यवसायी शामिल हैं।

इन उम्मीदवारों में नौसेना के पूर्व कमांडर विजय शिवदासानी (69) भी शामिल हैं। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "लोगों की प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं, लेकिन चुनाव की प्रक्रिया से मैं बहुत थका हुआ महसूस कर रहा हूं।"

शिवदासानी का वार्ड न. भी 227 है और इसके अंतर्गत आरसी चर्च, कोलाबा दांडी तथा नेवी नगर आते हैं, जहां वे पैदा हुए, पले-बढ़े और काम किया। चुनाव आयोग ने उन्हें चुनाव चिह्न के रूप में 'छत पंखा' आवंटित किया है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग स्वतंत्र उम्मीदवारों को गम्भीरता से नहीं लेता।

शिवदासानी के अनुसार, "विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग तरह की बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं। यहां तक कि चुनाव चिह्न भी देरी से आवंटित किए जाते हैं, जिसके कारण हम उसके बारे में लोगों को अधिक नहीं बता पाते।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.