02 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
बलिया। राष्ट्रीय लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव का परिवार बेरोजगार हो गया है और परिवार की बेरोजगारी दूर करने के लिए वे नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर, सत्ता देने के नाम पर सत्ता की मांग कर रहे हैं।
सिंह ने जिले की रसडा एवं बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा के साथ वे चौदह साल रहे, लेकिन इस दौरान पूर्वांचल की उपेक्षा होती रही।
जनता मुलायम, मायावती के बहकावे में न आए: अमर
उन्होंने कहा कि सपा के साथ रहते हुए पूर्वांचल की उपेक्षा का मैंने भी अपराध किया है और जब तक पूर्वांचल राज्य नहीं बनेगा मेरा प्रायश्चित पूरा नहीं होगा।
‘पूर्वांचल राज्य जिंदाबाद’ के नारों के बीच अमर सिंह ने कहा कि चीनी का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वांचल में सपा, बसपा की सरकारों ने चीनी मिलें बेंच दी।
सिंह ने कहा कि गोरखपुर का खाद कारखाना बंद पड़ा है। पूर्वांचल की कताई मिलें बंद हैं। यहां के लोग रोजगार एवं जीविका चलाने के लिए मुम्बई जाते हैं और बाल ठाकरे के गुण्डों से अपना सिर फुड़वाते हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल माता जंजीरों में जकड़ी हुई हैं। इन्हें इन जंजीरों से मुक्त कराना ही मेरा मुख्य काम है। मुलायम सिंह यादव के विचारों का प्रमाण मधुमिता काण्ड एवं उत्तराखण्ड आंदोलन के समय का रामपुर काण्ड है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आधी आबादी पूर्वांचल में बसती है, इसलिए केन्द्र से उत्तर प्रदेश को मिलने वाले बजट का आधा हिस्सा पूर्वांचल के विकास में लगना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए पूर्वांचल राज्य का गठन जरूरी है।
सिंह के साथ पहुंचीं सांसद जया प्रदा ने भी सभा को सम्बोधित किया।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.