14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पांच साल में किसी गांव में नहीं गए, लेकिन चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। प्रतापगढ़ में चुनावी एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "मायावती और मुलायम सिंह गांवों में नहीं जाते। लोगों की तकलीफें नहीं सुनते। लेकिन अब चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। खुद को गरीबों के मसीहा बता रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि मायावती और मुलायम के सत्ता में आने पर राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ जाता है। सत्ता में रहने पर ये गरीबों के लिए कुछ नहीं करते।"
राहुल ने कहा, "गांवों में गए बगैर आप गरीबों-मजदूरों की तकलीफ समझ्झ ही नहीं सकते। विकास के लिए लोगों के बीच जाना पड़ता है। उनकी आवाज सुननी पड़ती है।"
मायावती पर प्रहार करते हुए राहुल ने कहा, "जब हम गरीबों के लिए कोई कार्यक्रम शुरू करते हैं तो मायावती कहती हैं कि इन योजनाओं और कार्यक्रमों से गरीबों को फायदा नहीं होगा, ये कांग्रेस पार्टी का नाटक है। लेकिन यह नाटक नहीं है, नाटक वो है जो लखनऊ में जादू का हाथी जनता के पैसे खा-खाकर मोटा हो रहा है। चुनाव से दो महीने पहले मंत्रियों को हटाया जाना नाटक है। मुख्यमंत्री को पांच साल तक अपने मंत्रियों का भ्रष्टाचार नजर क्यों नहीं आया।"
मुलायम को आड़े हाथ लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, "किसानों का हमदर्द बनने वाले मुलायम सिंह उस समय कहां थे जब बुंदेलखण्ड में सूखा पड़ा था। उस समय कहां थे जब भट्टा पारसौल में किसानों की जमीनें छीनी जा रही थीं।"
राहुल ने कहा कि पिछले 22 वर्षो में देश काफी आगे गया, लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों के शासन के चलते उत्तर प्रदेश पीछे चला गया। उन्होंने कहा, "मैं उत्तर प्रदेश को बदलने आया हूं। जब तक उत्तर प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो जाता। यहां के हर गरीब, किसान और मजदूर को इज्जत नहीं मिल जाती, मेरा काम यहां खत्म होने वाला नहीं है।"

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.