23 मई 2012
वैलेंटाइन डे पर फूहड़ता दिखी तो बुरा होगा!
14 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


जबलपुर।
वैलेंटाइन डे पर शिवसैनिक यहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपकर मांग करेंगे कि इस पर्व पर फूहड़ता हुई तो उसे शिवसैनिक सख्ती से रोकेंगे।

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाडेश्वर महावर ने आज बताया कि शिवसैनिक जिला प्रशासन को वैलेंटाइन डे पर ज्ञापन सौपेगा जिसमें मांग की जायेगी कि इस अवसर पर किसी प्रकार की फूहड़ता हुई तो उसे सख्ती से रोका जाएगा।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की जायेगी कि इस दिन शहर के रोस्टारेंट, गार्डन, मंदिरों, भेड़ाघाट, ग्वारीघाट एवं सभी पर्यटन स्थनों के आसपास पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जाये ताकि किसी प्रकार की फूहड़ता न हो सके।

इस बार प्रेमी बेखौफ मना सकते हैं वैलेंटाइन डे!


उधर एक अन्य खबर के अनुसार प्यार का पर्व कहलाने वाला वैलेंटाइन डे पर हिन्दू धर्मसेना के कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर जमा प्रेमी जोड़ों को भारत माता एवं क्रांतिकारी पुरुषों के चित्र भेंटकर प्रेम का संदेश देंगे।

धर्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने आज बताया कि प्यार का पर्व कहलाने वाले वैलेंटाइन डे पर हिन्दू धर्मसेना के कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर जमा प्रेमी युगलों को भारत माता एवं क्रांतिकारी पुरुषों के चित्र भेंटकर प्रेम का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि मेरा मानना है कि युवाओं को देशप्रेम का संदेश देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर अपनी संस्कृति का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई जोड़ा अश्लील अवस्था में पाया जायेगा तो उसे पुलिस के हवाले किया जायेगा।

एक अन्य खबर के अनुसार, दुनिया भर में प्यार के इजहार के दिन के तौर पर मनाये जाने वाले वैलेंटाइन डे पर मिजोरम में प्यार में असफल लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से रोकने के लिए आत्महत्या विरोधी अभियान चलाया जाएगा।

एजल स्थित न्यू लाइफ चैरिटी सोसायटी के सचिव ज्वामसंगा साइलो ने बताया कि आत्महत्या के 72 मामलों में से 24 प्रतिशत मामले प्यार में असफल लोगों के जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वैलेंटाइन डे पर आत्महत्या विरोधी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक बनाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

पिछले वर्ष इस अभियान के तहत 340 यूनिट रक्तदान हुआ था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.