23 मई 2012
म.प्र. के एक और सरकारी बाबू निकले करोड़पति!

14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

जबलपुर।
मध्य प्रदेश में एक और लिपिक के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। जबलपुर में लोकायुक्त द्वारा दी गई दबिश में जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के लिपिक मुकेश दुबे के पास दस करोड़ से अधिक की सम्पत्ति होने का पता चला है।

लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक मनीष कथूरिया ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि जेडीए के लिपिक मुकेश दुबे के विजयनगर स्थित आवास पर दबिश दी गई है। उन्होंने बताया है कि प्रारम्भिक जांच में प्रमुख स्थानों पर दुबे के तीन भव्य भवनों के अलावा भूखंड और छह चार पहिया वाहनों का पता चला है। इतना ही नहीं उनके 20 बैंक खाते भी हैं। इन खातों मे कितनी राशि है, इसका अभी ब्यौरा नहीं मिल पाया है।

अब म.प्र. के आबकारी अधिकारी से मिली 10 करोड़ की संपत्ति

सूत्रों के अनुसार अभी तक दुबे की जितनी सम्पत्ति का पता चला है, वह दस करोड़ से अधिक है। छापे की कार्रवाई पूरी होने पर ही इस बात का पता चल पाएगा कि दुबे के पास कुल कितनी सम्पत्ति है।

मालूम हो कि राज्य में पिछले दो माह के दौरान आर्थिक अपराध ब्यूरो व लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक लिपिक व इंजीनियरों के करोड़पति होने का खुलासा हो चुका है।

उज्जैन, इंदौर में फिर मिले करोड़पति कर्मचारी

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.