20 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

खंडवाः दुकान से सामान लेने गई, रेप कर गला घोंटा

02 फरवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम सुरगांव में एक 9 वर्षीया आदिवासी बालिका के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा दूसरी की यह बालिका 30 जनवरी की शाम को पास की एक दुकान में कुछ सामान लेने गयी थी। उसके बाद घर नहीं लौटी और दोपहर गांव के बाहर एक खेत में उसकी लाश मिली। पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में इस नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर हत्या किये जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है जो घटना के बाद से फरार है।

पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया की ग्राम सुरगांव के एक स्कुल के चौकीदार ने 30 जनवरी की रात छैगांव थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी 9 वर्षीया बालिका शाम साढ‍े छह बजे के करीब घर के पास ही एक दुकान से कुछ सामान लेने गयी थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी उसकी पूरे गांव में तलाश की गयी, लेकिन जब वह नहीं मिली तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दुसरे दिन भी वह नहीं मिली। तब कुछ ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक अनोखीलाल के साथ उसके देखे जाने की बात कही वहीँ परिजनों ने भी उस पर शक जाहिर किया।

उन्होने बताया कि इस आधार पर 31 जनवरी को अपहरण का मामला दर्ज किया गया। सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर एक खेत में बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल के साक्ष्य और आरम्भिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार और गला घोंटकर हत्या किये जाने के संकेत मिले है। छैगांवमाखन थाना प्रभारी के.के मिश्रा ने बताया की आरोपी युवक मूलत: खालवा के समीप डाबिया का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता था। अनोखीलाल उक्त बालिका के घर के पास ही रहता था और उसके घर उसका आनाजाना भी था। बालिका की लाश मिलने के बाद उसके विरुद्ध बलात्कार और हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है । घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।


यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

20 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
वाह! अब बहुत सस्ते में होगी MRI, सीटी स्कैन
वाह! अब बहुत सस्ते में होगी MRI, सीटी स्कैन
देखें, अर्जुन कपूर ने की बोल्ड सीन से की तौबा...
देखें, अर्जुन कपूर ने की बोल्ड सीन से की तौबा...
देखें, अक्षय की नर्गिस के लिए दरियादिली...
देखें, अक्षय की नर्गिस के लिए दरियादिली...


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.