02 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। 2014 के आम चुनावों को लेकर बीजेपी ने सबसे बड़े फैसले लेने का संकेत दे दिया है। बीजेपी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने ये फैसला कर लिया है कि नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी इसकी घोषणा भी जल्दी ही कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजनाथ सिंह खुद इस बात का ऐलान कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर से इस बात की मांग उठ रही थी कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए और पार्टी ने मोदी पर मुहर लगाने का फैसला कर लिया है। खबर है कि इलाहाबाद में संतों के इस समागम में न सिर्फ बीजेपी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे बल्कि नरेंद्र मोदी के भी उस वक्त वहां रहने की उम्मीद है। पार्टी को लगता है कि लाखों की इस भीड़ में जब मोदी के नाम का संत महात्मा जयकारा लेंगे उससे उत्तर प्रदेश में पार्टी को लाभ होगा। दिल्ली फतह करने के लिये उत्तर प्रदेश को ठीक करना पार्टी की सबसे बड़ी जरूरत है। बीजेपी ने इस बात का विचार कर लिया है कि ऐसे में नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़ेंगे। पार्टी के अंदर इस बात को लेकर मन बन चुका है कि नीतीश हर हाल में बीजेपी से तलाक लेने पर आमादा हैं। वे चाहते हैं कि बीजेपी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर मोदी को प्रोजेक्ट न करे और ये भी नहीं चाहते कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव हो तो ऐसे में उनका साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकता।
इस महीने खींच लिया जाएगा खाका
दरअसल, बीजेपी के हिन्दू हृदय सम्राट नरेन्द्र मोदी गुजरात में लगातार तीसरी बार विजय पताका फहराने के बाद दिल्ली कूच के लिये तैयार हैं। इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर मचे भूचाल के बीच बीजेपी ने मोदी के नाम पर जुआ खेलने का मन बना लिया है। गुरूवार को संघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट करने से पार्टी का कल्याण होगा। माना जा रहा है कि इसी महीने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक होगी, जिसमें बीजेपी के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और इस बैठक में मोदी को दिल्ली बुलाने का खांका खींच लिया जायेगा।
बीजेपी कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा जोश
राजनाथ सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद मोदी ने दिल्ली आकर उनसे मुलाकात की थी। करीब ढ़ाई घंटे की इस मुलाकात में ही इस बात पर विस्तृत चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह मोदी को आगे बढ़ाकर खुद को मजबूत करने की तैयारी में हैं। इस निर्णय से दो बातें होंगी। पहला राजनाथ सिंह और मोदी की जुगलबंदी दोनों का मकसद हल करेगी और दूसरा कार्यकर्ताओं में 2014 के पहले जोश बढ़ेगा। सूत्रों के मुताबिक मोदी को लेकर नये सिरे से पेशबंदी इलाहाबाद के कुंभ से शुरू होगी जहां संत महात्मा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये हुंकार भरेंगे।
छोटी मोटी जिम्मेदारी के लिए दिल्ली नहीं आएंगे मोदी
अब सवाल ये है कि आखिर इतना सब होने के बाद देर किस बात की है। सूत्रों के मुताबिक संकेत तो मिलने ही लगे हैं, इस बात की घोषणा भी इसी महीने हो सकती है। पार्टी को लगता है कि मोदी को छोड़ दें तो कोई ऐसा नेता नहीं है जिसको दिल्ली लाने की पूरे देश से मांग हो रही है। और मोदी को जानने वाले ये जानते हैं कि जब तक उनके सामने कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आता वो दिल्ली कूच करने वाले नहीं हैं। इसलिये इस बात की संभावना नहीं है जैसी कि चर्चा हो रही है कि वो कैंपेन कमिटि के अध्यक्ष के तौर पर दिल्ली बुलाये जायेंगे। सूत्रों के मुताबिक इसी महीने होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह खुद सबके सामने इस बात का ऐलान कर सकते हैं। ऐसा 95 में मुंबई की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुआ था जब आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2013
Feb 04, 2013
Modi is the best promising candidate for bjp for the pm seat.It should separate from nda which has damaged the party extensivelybjp has lost its base because of deviation from principlesall voters with patriotic national and faithful mindset for the countrymust come together and help this nation out of terrorism
shriniwas indore
Feb 02, 2013
In 2014 narendr modi will be p.M.Of india ! For mother and son , two options,either italy or jail!
GUJARATI U.S.A.
Feb 02, 2013
Best of luck modi saheb, beware rahul baba & congress. Please book the ticket in italy otherwise ............?
Sanjay Singh ahmedabad
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











