08 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय संघ यानी ईयू को भरोसा दिया है कि गुजरात में अब कभी दंगे नहीं होंगे। ये दावा जर्मन राजदूत एम स्टेनर ने किया है। जर्मन राजदूत ने कहा कि उनसे बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गुजरात में अब कभी 2002 दंगों को कभी दोहराया नहीं जाएगा। बकौल जर्मन राजदूत नरेंद्र मोदी ने ये बातें इसी साल 7 जनवरी को यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात में कही। जर्मन राजदूत एम स्टेनर ने मोदी के हवाले से गुजरात दंगों के संदर्भ में मोदी के इस रुख की जानकारी दी और कहा कि भारतीय राजनीति में मोदी एक बड़ी हस्ती हैं। 7 जनवरी को यूरोपीय संघ के नुमाइंदों से मोदी की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के साथ ही मोदी का सियासी बहिष्कार खत्म हुआ। 2002 के गुजरात दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना का शिकार होते रहे हैं। इसी को लेकर उन्हें अमेरिका ने भी वीजा नहीं दिया। यूरोपियन यूनियन में भी उन पर सवाल उठते रहे। अगर जर्मन राजदूत के खुलासे में सच्चाई है तो इससे मोदी की राह कुछ आसान हो सकती है।
ब्रिटेन बोला, मोदी जी UK आइए आपका स्वागत है
गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों के बाद से एक दशक तक इस राज्य से संपर्क न रखने वाले ब्रिटेन ने पिछले साल अक्टूबर में मोदी का बहिष्कार खत्म कर दिया था। ब्रिटेन के उच्चायुक्त जेम्स बेवन ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा की थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बेवन ने गांधीनगर में करीब 50 मिनट तक मोदी के साथ बैठक की। एक छोटा प्रतिनिधिमंडल भी बेवन के साथ था। इसके बाद बेवन ने गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल से भी मुलाकात की। मोदी ने गुजरात के साथ सम्बंधों बढ़ाने के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के फैसले का स्वागत किया।
दंगों के बाद ब्रिटेन ने किया था बहिष्कार
राज्य सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, बैठक के दौरान मोदी ने ब्रिटेन में बड़ी संख्या में गुजरातियों के होने को ध्यान में रखते हुए उनसे गुजरात में ब्रिटिश उपउच्चायुक्त कार्यालय खोलने की अपील की। मोदी ने ब्रिटिश सरकार को अगले वर्ष जनवरी में होने वाले निवेश सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ में हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया। 11 अक्टूबर को ब्रिटेन ने गुजरात के बहिष्कार को खत्म करने का निश्चय दोहराया था। भारत के मामलों के लिए नवनियुक्त ब्रिटिश मंत्री ह्यूगो स्वायर ने एक प्रेस बयान में कहा था कि ब्रिटिश उच्चायुक्त को गुजरात का दौरा करने का निर्देश दिया गया है। ब्रिटेन ने गुजरात का बहिष्कार इसलिए किया था, क्योंकि उसके तीन नागरिक दंगे में मारे गए थे।
ब्रिटेन बोला, मोदी जी UK आइए आपका स्वागत है
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
25 मई 2013
Feb 10, 2013
तुम लोग मोदी को दोष क्यूँ देते रहते हो क्या मोदी ने कहा था जा के मरो मुसलमानो को?नही ना ,,,लेकिन तुम लोग यह कुयं भूल जाते हो साबरमती रेल मे मासूम तीर्थ यात्री 80 को किस हैवानियत से जिंदा जलाया गय.उन्क क्या कसूर था?करीब के मस्जिद से मारो काफिरो को मारो आवाज़ आरही थी और नमाज़ी लोग ने उनको जिंदा जला दी और दरवाजा बंद कर के बचने का कोई मौका नही दिया ...अगर साबरमती मे इन मासूम को ना जलाया होता तो गुजराती हिंदू ना बदला लेते.
shyam sydney
Feb 09, 2013
लेकिन केवल तभी तक जब तक बीजेपी जीतेजी जब हारने लगेगे तो फिर से अल्पसंख्यको को पोलीस के सहारे गाजर मूली की तरहा काटेंगे और चुनाव जीत जाएँगे यह मंतर दुनिया मे फेला तो पूरी दुनिया मे मार काट मच जाएगी
kr lucknow
Feb 09, 2013
देश क्या सच मे धर्मनिरपेक्ष हैं अफ़ज़ाल को फाँसी और उनसे कही अधिक लोगो को मरने के लिए मोदी की पार्शंसा वाह रे वाह
kr lucknow
Feb 08, 2013
प्रधाम्मंत्री बननेका नाटक है
ganesh yadav nagpur
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
- लो, इतने बड़े विभाग फिर भी नहीं भरा प्रोपर्टी टैक्स
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











