05 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च सुरक्षा समिति ने बुधवार को वायुसेना के 51 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों में लगाने के लिए 490 हवा से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्रों की खरीद के 1.23 अरब डॉलर के एक सौदे को मंजूरी दे दी।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सौदे पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी। सौदे के तहत फ्रांस की कम्पनी एमबीडीए 450 एमआईसीए इंटरसेप्टर और एरियल लड़ाकू पक्षेपास्त्रों की आपूर्ति करेगी। यह सौदा भारतीय वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमानों को उन्नत करने की योजना के दूसरे चरण का ही एक हिस्सा है।
“वायुसेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार है”
इन प्रक्षेपास्त्रों को मिराज में लगाने का काम फ्रांस की ही एक दूसरी रक्षा कम्पनी थेल्स करेगी।
अधिकारियों के मुताबिक सौदे को हालांकि मंजूरी मिल गई है, लेकिन वास्तविक हस्ताक्षर होने में करीब एक महीना लगेगा।
सौदे के प्रावधानों के तहत एमबीडीए सौदे की राशि का एक तिहाई हिस्सा यानी 36 करोड़ डॉलर वापस भारत के रक्षा, उड्डयन और राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में निवेश करेगी।
सरकार ने पिछले साल फ्रांस की रक्षा कम्पनियों थेल्स और दसॉल्ट के साथ मिराज को उन्नत करने के लिए 2.4 अरब डॉलर का एक समझौता किया था।
लड़ाकू विमान ‘तेजस’ 2014 में वायुसेना में शामिल होगा
इस समझौते के तहत दो विमानों का उन्नयन फ्रांस में दसॉल्ट द्वारा किया जाएगा। इसके बाद दो अन्य विमानों का उन्नयन भारत में फ्रांस के सहयोग से किया जाएगा। इसके बाद शेष सभी 47 लड़ाकू विमानों का उन्नयन हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड करेगी। मिराज के पूरे बेड़े के उन्नयन में नौ सालों का वक्त लगेगा। पहले दो विमान उन्नयन के लिए पहले ही फ्रांस पहुंच चुके हैं।
हाल ही में रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने संसद में कहा था कि मिराज का उन्नयन 2021 के मध्य तक पूरा होगा।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
आज के वीडियो
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार