23 मई 2012
अल्पसंख्यकों का हित भाजपा में ही मुमकिन: हेमा मालिनी
09 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

देवरिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सदस्य एवं स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने आज कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का हित भाजपा में ही संभव है।

सुश्री हेमामालिनी ने यहां एक चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुजरात के भाजपा राज में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुसंख्यकों के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय भी विकास के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेसनीत सरकार तथा उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकारों ने गरीबों की खून-पसीने की कमाई से तिजोरियां भरीं।

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा जाति के नाम पर समाज को बांटने वाली पार्टियां हैं तथा कांग्रेस अवसरवादियों एवं घोटालेबाजों की पार्टी बन गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश के विकास की बात सोचती है और वही देश एवं प्रदेश में सुशासन दे सकती है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.