18 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

फोन टैप किए तो पता चला कायराना हरकत पर जश्‍न मना रहे थे ‘वो’

10 जनवरी 2013
आईबीएन 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या

नई दिल्ली। भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में मारे गए दो भारतीय सैनिकों को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद पाकिस्तानी सेना ने जश्न मनाया। खुफिया एजेंसी ने पाक सेना को भारतीय सैनिकों की हत्या पर बधाई देने की बात पकड़ी है। इस बातचीत से साफ जाहिर हो रहा था कि मौत के बाद पाक सैनिक एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। इससे ये आशंका सही साबित होती दिख रही है कि पाक सेना ने इस हमले के लिए पहले ही तैयारी कर रखी थी। इससे पहले खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खुलासा भी हुआ था कि हमले से करीब एक सप्ताह पहले लश्कर ए तोएबा चीफ हाफीज सईद ने बॉर्डर का दौरा किया था। इस घटना को लेकर भारत में जबरदस्त रोष का माहौल है। भारत सरकार से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की जा रही है। पहले भी भारत-पाक के बीच रिश्तों और बातचीत की प्रक्रिया पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में ये नया खुलासा मामले को और उलझा सकता है।

 

लेख: सवा सौ करोड़ का भारत, ‘दो कौड़ी’ की विदेश नीति

बगावत पर उतारू शहीदों के साथी, बोले- ‘हमें बदला लेने की परमिशन दो’ 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

18 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.